Arvind Kejriwal: आप प्रमुख केजरीवाल की कुल संपत्ति जान लीजिए
Arvind Kejriwal: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक पारा हाई है। सभी दल अपने प्रचार अभियान में लग गए हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल नामांकन दाखिल कर दिया। आप प्रमुख केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 15 जनवरी को नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। केजरीवाल ने चुनावी हलफनामे (Election Affidavits) में बताया है कि न तो उनके पास घर है और न ही कोई गाड़ी है। कैश के नाम पर उनके पास 50 हजार रुपये है। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि पूर्व सीएम केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों का दिखा जन सैलाब

केजरीवाल की कुल संपत्ति
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये घोषित की है। चुनाव आयोग (EC) को दिए हलफनामे के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के पास बैंक में 2.96 लाख रुपये और नकद 50,000 रुपये हैं। उनकी अचल संपत्ति की कीमत 1.7 करोड़ रुपये है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए कितनी है सुनीता केजरीवाल की संपत्ति
चुनावी हलफनामे से यह भी जानकारी सामने आई है कि आम आदमी पार्टी मुखिया के पास कोई घर या कार नहीं है। हलफनामे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में अरविंद केजरीवाल की आय 7.21 लाख रुपये थी। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से ज्यादा अमीर हैं। सुनीता केजरीवाल के पास कुल संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये है। इसमें 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है। इन चल संपत्तियों में 25 लाख रुपये का 320 ग्राम सोना है। वहीं 92,000 रुपये का एक किलोग्राम चांदी भी शामिल है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: मैं झुग्गी वालों को उनका हक़ दिलवाकर रहूंगा: केजरीवाल
सुनीता केजरीवाल के पास घर और कार
वहीं सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) पास 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। हलफनामे में उन्होंने बताया है कि केजरीवाल की पत्नी के पास गुरुग्राम में एक घर और एक छोटी पांच सीटर कार भी है। केजरीवाल दंपति की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ रुपये बताई गई है। नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनावी हलफनामे में 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2015 में यह 2.1 करोड़ रुपये थी।
सत्येंद्र जैन संपत्ति जान लीजिए
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किए हैं। जैन के हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 4.4 करोड़ रुपये है। इसमें 30.67 लाख रुपये की चल संपत्ति और 4.12 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
