Greater Noida

Greater Noida: नए साल पर ग्रेटर नोएडा के लिए राहत भारी ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida के लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर

Greater Noida: नए साल के मौके पर ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि साल 2025 में ग्रेटर नोएडा के लोगों को सार्वजनिक आंतरिक परिवहन सेवा (Transportation Services) के रूप में इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) के रूप में बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। बसों के संचालन की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। रूटों का निर्धारण, चार्जिंग स्टेशन (Charging Station) के लिए स्थान चिन्हित करने के बाद अब निविदा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। सिटी बसें (City Buses) चलने पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के सेक्टरों तक आना जाना बहुत आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi Aiims: दिल्ली एम्स से वाक़ई अच्छी ख़बर आ गई

Pic Social Media

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में वर्तमान समय में आंतरिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि शहर को बसे हुए 33 साल से भी ज्यादा हो गया है। सेक्टरों के बीच आवागमन की कोई सुविधा न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। ऑटो ही एकमात्र सहारा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए पूर्व में सिटी बसों का संचालन किया गया, लेकिन व्यवस्था चल नहीं पाई। अब एक बार फिर आंतरिक परिवहन व्यवस्था को ठीक करने के लिए ई- बसों के संचालन की योजना बन रही है। इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर पर की जा रही है। ऐसे में सालों का इंतजार साल 2025 में समाप्त होने की उम्मीद है।

इस योजना के अनुसार ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के सभी सेक्टरों को ई- बसों से कनेक्ट किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में 9 रूटों का निर्धारण कर दिया गया है। पूरे जिले की बात करें तो सिटी बस सेवा के रूप में 24 रूटों पर 500 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। बसों का संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण तीनों मिलकर करेंगे। सभी बसों के लिए 24 घंटे में 200 किलोमीटर का सफर तय करना जरूरी होगा। ग्रेटर नोएडा में 196 बसें चलाने की योजना है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जानकारी दी कि बसों संचालन के लिए नियम और शर्तों को तैयार कर जनवरी माह में निविदा जारी कर दी जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पूरी तरह से हाईटेक होंगी नई बस

सिटी बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) और जीपीएस ट्रैकर (GPS Tracker) लगाया जाएगा। बसों की सीटों की गुणवत्ता भी दूसरी बसों की तुलना में काफी ज्यादा आरामदायक होगी। तीनों प्राधिकरण अपनी बसें खरीदकर या प्राइवेट बस कांट्रेक्टर से अनुबंध कर इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) चलाएंगे। बसों के संचालन करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई है। इस योजना में तीनों प्राधिकरण का लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दिल्ली जाने वाले..मेट्रो की टाइमिंग जान लीजिए

हर 15 मिनट में मिलेंगी बस

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार 2 तरह की बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 9 मीटर और 12 मीटर की बसें शामिल होंगी। इसके लिए हर रूट पर चार्जिंग प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं। इस तरह से योजना बनाई जा रही है कि यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।