Delhi Metro: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जाने से पहले मेट्रो की टाइमिंग जान लीजिए
Delhi Metro: अगर आप भी आज न्यू ईयर (New Year) सेलिब्रेट करने दिल्ली जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि आज यानी 31 दिसंबर को डीएमआरसी (DMRC) रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (Rajiv Chowk Metro Station) से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। डीएमआरसी का कहना है कि यह फैसला सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, यात्रियों को स्टेशन में एंट्री करने की अनुमति होगी।
ये भी पढे़ंः Noida: बीटेक के स्टूडेंट के साथ हो गया बड़ा खेल..पढ़िए हैरान करने वाली ख़बर

डीएमआरसी (DMRC) के मुताबिक पुलिस अधिकारियों की सलाह पर अमल करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर पर सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रात 9:00 बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को एंट्री की अनुमति रहेगी।
बता दें कि कनाट प्लेस (Connaught Place) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों को उक्त समय से पहले ही वहां पहुंचना चाहेंगे। सिर्फ यही नहीं रात 8:00 बजे के बाद से DMRC के मोबाइल ऐप से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के लिए क्यूआर टिकट भी जारी नहीं कर सकेंगे। नेटवर्क के बाकी हिस्सों पर मेट्रो सेवाएं नियमित समय पर जारी रहेंगी। यात्रियों से दिल्ली मेट्री की अपील है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए बनाएं।
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह करीब 5:00 बजे से शाम 23:30 बजे जारी रहती है। इनमें अलग-अलग लाइनों और स्टेशनों के हिसाब से थोड़ा अंतर होता है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सुबह 4:45 बजे से रात 23:30 बजे तक चलती है। डीएमआरसी की तरफ से जारी एडवाइजरी में लोगों से तैनात सुरक्षाकर्मियों और मेट्रो अधिकारियों को सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।
पढ़िए ट्रैफिक एडवाइजरी
गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने नए साल को लेकर यातायात एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी कर दी है। नए साल की पूर्व संध्या पर माल आदि से जुड़े मार्ग पर भीड़भाड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू होगा। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि मंगलवार दोपहर से लेकर देर रात तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

नोएडा सेक्टर 18, जीआईपी, गार्डन गलैरिया, डीएलएफ, सेंटर स्टेज, मोदी, लॉजिक्स, स्पेक्ट्रम, स्काईवन, स्टार्लिंग, गौर, अंसल, वेनिस माल, बाजारों पर रूट डायवर्जन रहेगा। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग के अलावा अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का पालन नहीं करने पर ट्रैफिक पुलिस एक्शन लेगी। यातायात असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर-9971009001 पर शिकायत कर सकते हैं।
सेक्टर 18, नोएडा, जीआईपी व गार्डन गेलरिया
सेक्टर 37 की ओर से आकर जीआईपी, गार्डन गलेरिया माल के अंदर बनी पार्किंग में वाहन खडा कर जा सकेंगे।
नर्सरी तिराहा से अट्टा चौक, मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 की ओर व मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 से अट्टापीर की ओर जाने वाले मार्ग को नो पार्किंग जोन बनाया गया है।
गुरुद्वारा सेक्टर 18 के आगे एफओबी से पहले व बाद में सेक्टर 18 में जाने वाले दोनों कट व सेक्टर 18 मोजेक होटल के दोनों ओर बने कट बंद रहेंगे।
मेट्रो सेक्टर 18 के नीचे से सेक्टर 18 की ओर जाने वाला मार्ग को बंद रहेगा। इस कट को सेक्टर 18 से निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जायेगा।
एचडीएफसी बैंक के निकट कबाब फैक्ट्री से मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन जा सकेंगे। सोमदत्त टावर से टायस ख्जाना चौराहा निकट हल्दीराम चौराहे से चाईना कट की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
रेडिसन तिराहा से मल्टीलेवल पार्किंग की ओर वाहन जा सकेंगे। वाहन चालक मल्टीलेवल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर गंतव्य तक जा सकेंगे।
आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर-17, 18 नलकूप तिराहा से नर्सरी तिराहा की ओर मार्ग बंद रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Parthala Flyover: नोएडा के पर्थला फ्लाइओवर से अच्छी खबर आ गई
सेक्टर 18 बिजलीघर तिराहा से सेक्टर 18 की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। इस मार्ग को केवल सेक्टर 18 से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिये ही खोला जायेगा।
लाजिक्स सिटी सेंटर
लाजिक्स माल के सामने यातायात की अधिकता होने पर लाजिक्स तिराहा से सेक्टर 31/25 चौक की ओर यातायात का डायवर्जन किया जाएगा।
स्काई वन व स्टर्लिंग मॉल
स्काई वन व स्टर्लिंग मॉल के सामने यातायात की अधिकता होने पर हाजीपुर चौक व लोटस ब्लू वर्ड तिराहा से यातायात डायवर्जन किया जायेगा।
गौर सिटी
गाजियाबाद से नोएडा की ओर आने वाला यातायात शाहबेरी व ताज हाईवे की ओर से न होकर छिजारसी या माडल टाउन सेक्टर 62 से होकर जा सकेगा।
किसान चौक(गौरसिटी माल चौक) पर यातायात की अधिकता होने पर नोएडा से किसान चौक होते हुए गाजियाबाद जाने वाला यातायात माडल टाउन या छिजारसी मार्ग से निकाला जाएगा।
ग्रेटर नोएडा से किसान चौक पर्थला की ओर जाने वाला यातायात बिसरख हनुमान मंदिर से बायें होकर सोरख पर्थला होते हुए जा सकेगा।
नोएडा से किसान चौक ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात पर्थला गोल चक्कर से दाहिने होकर सोरखा बिसरख हनुमान मंदिर की ओर निकाला जाएगा।
तिलपता से किसान चौक की ओर जाने वाला यातायात, डी पार्क चौकी से चौगानपुर गौल चक्कर होते हुए जा सकेगा।
परीचौक व आस-पास
परीचौक पर यातायात दबाव अधिक होने पर अल्फा गोल चक्कर व पी तीन गोलचक्कर से यातायात डायवर्ट किया जायेगा।
वाहन चालक परीचौक के आस-पास स्थित अंसल व वेनिस माल के अन्दर पार्किंग में वाहन पार्क कर जा सकेंगे।
अंसल माल में आने वाले वाहन चालक सर्विस रोड का प्रयोग कर जा सकेंगे।
