Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के फ्लैट खरीदारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के फ्लैट खरीदारों (Flat Buyers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की 140वीं बोर्ड बैठक में बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत लगभग 2000 फ्लैट खरीदारों को बकाया प्रीमियम और लीज डीड पर लगने वाले विलंब शुल्क के ब्याज में राहत मिलेगी। यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: लाखों के फ्लैट खरीदने वाले, आप हवा नहीं, ज़हर पी रहे हैं!
आपको बता दें कि प्राधिकरण के संपत्ति विभाग ने बोर्ड के समक्ष OTS योजना का प्रस्ताव रखा था। विभाग ने कहा कि इस योजना के लागू होने से EWS से लेकर 121 वर्ग मीटर तक के बहुमंजिला फ्लैटों के करीब 2 हजार आवंटियों की लीज डीड निष्पादित होने की उम्मीद है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। इस योजना के तहत बकाया प्रीमियम और लीज डीड के विलंब शुल्क पर ब्याज में छूट दी जाएगी, जिससे फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्राधिकरण जल्द जारी करेगा कार्यालय आदेश
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि इस निर्णय का कार्यालय आदेश जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें OTS योजना की लागू होने की तारीख भी स्पष्ट की जाएगी। बैठक में सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा 60 मीटर चौड़ा पेरिफेरल रोड
आवंटियों से समय पर बकाया जमा करने की अपील
सीईओ एनजी रवि कुमार (CEO NG Ravi Kumar) ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आवंटियों को राहत प्रदान करना है। उन्होंने फ्लैट खरीदारों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा करें और OTS योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राधिकरण भविष्य में इस तरह की किसी और छूट के लिए बाध्य नहीं होगा।
