Greater Noida West की इस सोसाइटी के निवासियों को अगले 4 दिनों तक भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी (Society) के निवासियों को अगले चार दिनों तक भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बिल्डर प्रबंधन ने लिफ्ट मेंटेनेंस (Maintenance) के लिए नोटिस जारी कर सूचित किया है कि सोमवार से शुरू होकर अगले चार दिनों तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिफ्ट सेवाएं बंद रहेंगी। यह वह समय है जब अधिकतर निवासी ऑफिस, स्कूल या बाजार के लिए घर से निकलते हैं। लिफ्ट बंद (lift Off) होने से खासकर ऊंची मंजिलों पर रहने वाले निवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ना आने के पीछे सबसे बड़ा रोड़ा ये है!
एक टावर में सिर्फ एक लिफ्ट
यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री 1 सेंट्रल सोसायटी (Victory 1 Central Society) है। सोसाइटी के निवासी प्रशांत ने कहा कि परिसर में कई 19 मंजिला टावर हैं, जहां नियमानुसार प्रत्येक टावर में दो लिफ्ट होना अनिवार्य है। लेकिन यहां प्रति टावर केवल एक ही लिफ्ट संचालित हो रही है। ऐसे में मेंटेनेंस (Maintenance) के लिए लिफ्ट बंद होने पर निवासियों के लिए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। प्रशांत ने कहा, ‘एकमात्र लिफ्ट बंद होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा।’
बुजुर्गों और बच्चों के लिए जोखिम
निवासियों ने चिंता जताई कि सोसाइटी (Society) में कई बुजुर्ग, बीमार लोग और छोटे बच्चों वाले परिवार रहते हैं। लिफ्ट बंद होने पर उन्हें 19 मंजिला इमारत में सीढ़ियों का सहारा लेना होगा, जो न केवल कष्टदायक बल्कि जोखिम भरा भी है। निवासियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा 60 मीटर चौड़ा पेरिफेरल रोड
बिल्डर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
बता दें कि निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन (Builder Management) पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंबे समय से लिफ्ट से संबंधित शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। न तो दूसरी लिफ्ट को चालू करने का प्रयास किया गया है और न ही मेंटेनेंस के समय को लेकर निवासियों से कोई सहमति बनाई गई। निवासियों ने मांग की है कि प्रबंधन इस मुद्दे पर तत्काल कदम उठाए और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करे।
