Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 50 हज़ार लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida में दादरी विधानसभा क्षेत्र के आठ गांवों के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दादरी विधानसभा क्षेत्र (Dadri Assembly Constituency) के आठ गांवों के लोगों (People) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब दादरी और आसपास के आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क (Road) को नई तकनीक से बनाया जाएगा, जिससे लगभग 50 हजार लोगों को जर्जर सड़क से मुक्ति मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विधायक द्वारा राज्य निधि से 1902.47 लाख रुपये मंजूर कराने के बाद शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: महागुन मंत्रा में अब याचना नहीं रण होगा!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नई तकनीक से बनेगी सड़क

यह सड़क अब नई तकनीक एफडीआर (FDR) (फुल डेप्थ रीक्लेमेशन) से बनाई जाएगी। विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से दादरी विधानसभा क्षेत्र के आठ गांवों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के सड़क विभाग द्वारा किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद कुमार (Pramod Kumar) ने बताया कि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई तीन मीटर है, लेकिन नई सड़क पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इस कार्य के लिए 13.710 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे आठ गांवों की करीब 50 हजार आबादी को परेशानी से राहत मिलेगी।

राज्य निधि से मंजूरी

विधायक तेजपाल नागर ने सड़क के निर्माण के लिए राज्य सड़क निधि से 1902.47 लाख रुपये मंजूर कराए थे। लंबे समय से लोग इस जर्जर सड़क से जूझ रहे थे, जिससे दोपहिया और चार पहिया वाहन अक्सर खराब हो जाते थे। सड़क के गड्ढों और हादसों से लोगों को राहत मिल सके, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ेः Noida: यमुना प्राधिकरण के 2000 फ्लैट खरीदारों को मिलेगी खुशियों की चाबी

सड़क निर्माण की प्रक्रिया

सड़क के निर्माण के लिए टेंडर (Tender) समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने कहा कि निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा और गुणवत्ता परक तरीके से सड़क बनाई जाएगी। निर्माण के बाद पांच साल तक इस सड़क का मेंटेनेंस ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी।

यह सड़क जोड़ेगी इन गांवों को

विधायक तेजपाल नागर (Tejpal Nagar) ने बताया कि यह सड़क दादरी, बिसहड़ा, प्यावली, रसूलपुर, एनटीपीसी, ऊंचा गांव मोड़, ऊंचा गांव, खंगौला और जारचा गांवों को जोड़ने का काम करेगी। इन गांवों के करीब 50 हजार लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं।