Greater Noida

Greater Noida: हार्ट अटैक का खतरा हो या एक्सीडेंट, इस ऐप की मदद से बच सकती है जान!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida से पेश हुआ एक ऐसा ऐप जो इमरजेंसी परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से पेश हुआ एक अनोखा मोबाइल ऐप (Mobile App) जो इमरजेंसी परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं की स्वास्थ्य संबंधी (Health Related) जरूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे डॉक्टर (Doctor) तुरंत सही इलाज शुरू कर सकें। यह डिजिटल हेल्थ इनोवेशन जीवन को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

आपको बता दें कि इस ऐप का नाम है ‘ICE Card App’ जिसे तकनीकी एक्सपर्ट्स विजय मिश्रा ने तैयार किया है। यह ऐप विशेष रूप से उन मौकों पर बेहद कारगर होता है जब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में तत्काल इलाज की जरूरत हो और वह अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी खुद न दे सके।

कैसे काम करता है ऐप?

ऐप के निर्माता विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के मुताबिक, ICE Card App उपयोगकर्ताओं को अपनी सभी जरूरी स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रूप से स्टोर करने की सुविधा देता है। इसमें नाम, उम्र, रक्त समूह, एलर्जी, चल रही दवाइयां, चिकित्सक का नाम और संपर्क नंबर जैसी अहम जानकारियां दर्ज की जा सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि यह जानकारी जरूरत पड़ने पर फोन की स्क्रीन पर दिखाई जा सकती है, जिससे कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मरीज की स्थिति समझकर तुरंत इलाज शुरू कर सके।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हर उम्र के लिए उपयोगी और आसान ऐप

यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे हर उम्र के व्यक्ति के लिए सरल और सहज बनाया गया है। डेवलपर्स ने इंटरफेस को इतना आसान रखा है कि तकनीक से कम परिचित व्यक्ति भी इसे बिना किसी कठिनाई के इस्तेमाल कर सकता है। यह ऐप विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो डायबिटीज, अस्थमा, दिल की बीमारी जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं।

डेटा सुरक्षा और गोपनीयता पर विशेष ध्यान

हाल के वर्षों में कुछ ICE-ट्रैकिंग ऐप्स को डेटा सुरक्षा के कारण हटाए जाने के बाद, ICE Card App ने अपनी सुरक्षा और गोपनीयता नीति को मजबूत किया है। कंपनी का दावा है कि सभी यूजर डेटा को आधुनिक एन्क्रिप्शन तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रखा जाता है और किसी भी स्थिति में यह जानकारी किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं की जाती।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के रेलवे फाटक का दिल दहला देने वाला वीडियो

भविष्य में डिजिटल हेल्थ का हिस्सा

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसे ऐप्स भविष्य में भारत के डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम (Digital Health Ecosystem) का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच, यह ऐप आम लोगों को आपात स्थितियों में सुरक्षित रखने का भरोसेमंद माध्यम बन सकता है। ICE Card App न केवल एक डिजिटल नवाचार है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल भी है, जो दिखाती है कि तकनीक कैसे मानवीय जरूरतों की दिशा में वास्तविक बदलाव ला सकती है।