Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-नोएडा के बीच एक और अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर (Journey) करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। जल्द ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक नया 800 मीटर लंबा अंडरपास (Underpass) बनाया जाएगा। यह अंडरपास सेक्टर-146 और 147 के बीच तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 99.74 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण के लिए डायफ्राम तकनीक (Diaphragm Technique) का इस्तेमाल होगा और फिलहाल निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

Pic Social Media

इन सेक्टरों से होकर गुजरेगा अंडरपास

आपको बता दें कि यह लिंक रोड सेक्टर 146-147 में 45 मीटर चौड़ी सड़क से होकर हरनंदी पुल के रास्ते नॉलेज पार्क-3 (एलजी चौराहा) तक जाएगी। नोएडा की ओर से एप्रोच रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि हरनंदी नदी पर पुल का निर्माण अभी जारी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ग्रेटर नोएडा की ओर एप्रोच रोड पर विवाद के चलते काम में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन प्राधिकरण का कहना है कि यह विवाद जल्द ही सुलझ जाएगा और काम शुरू करा दिया जाएगा। 290 मीटर लंबे पुल का लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि नोएडा प्राधिकरण ने अपनी ओर से 80 प्रतिशत एप्रोच रोड का काम निपटा लिया है।

ये भी पढ़ेंः Noida Airport: इस तरह की लग्जरी बस आपको सीधे ले जाएगी नोएडा एयरपोर्ट

मार्ग में किया गया बदलाव

पहले यह अंडरपास झट्टा पर बनाने की योजना थी, लेकिन निरीक्षण के बाद मार्ग में बदलाव किया गया। अब यह अंडरपास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के 16.900 किमी पर सेक्टर-145, 146, 155 और 159 के बीच बनाया जाएगा। इस अंडरपास से सेक्टर 151, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159, 162 और आसपास के नौ गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में फ्लैट लेने वालों के लिए गुड न्यूज़

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

अंडरपास और लिंक रोड बनने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। दिल्ली और नोएडा से एक्सप्रेसवे के जरिए परीचैक, एलजी चौराहा, कलेक्ट्रेट, सूरजपुर, सेक्टर गामा-1, गामा-2, बीटा-1, बीटा-2, उद्योग विहार और गाजियाबाद तक की यात्रा करने वालों की दूरी में लगभग 16 किलोमीटर की कटौती होगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रैफिक जाम से राहत मिलने के साथ-साथ यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।