Greater Noida West की इस सोसायटी में फंसे घर खरीदारों के लिए अब राहत की खबर आई है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में फंसे फ्लैट खरीदारों (Flat Buyers) के लिए अब राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फ्लैट (Flat) का सपना पूरा होने जा रहा है। ग्रेनो अथॉरिटी पहले ही एनबीसीसी को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) दे चुकी है। इसके बाद एनबीसीसी (NBCC) ने 2584 फ्लैटों की लिस्ट कोर्ट रिसीवर को सौंप दी है। पढ़िए पूरी खबर…

लंबे इंतजार के बाद मिलने जा रहा है पजेशन
आपको बता दें कि आम्रपाली वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट में वर्षों से फंसे खरीदारों को जल्द ही अपने घर की चाबी मिलने की उम्मीद है। नैशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) ने पूरी तरह तैयार 12 टावरों के 2584 फ्लैट हैंडओवर के लिए सूचीबद्ध किए हैं। बताया जा रहा है कि फायर और लिफ्ट की एनओसी (No Objection Certificate) भी जारी हो चुकी है। उम्मीद है कि इसी साल से फ्लैटों का पजेशन शुरू हो जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कोर्ट रिसीवर की देखरेख में होगा हैंडओवर
कोर्ट रिसीवर की निगरानी में एनबीसीसी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली समूह के 21 प्रोजेक्ट्स को तैयार कर रही है। वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट में करीब 5 हजार बायर्स फंसे हुए हैं। जब कोर्ट रिसीवर के पास यह जिम्मेदारी आई थी, तब प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य लगभग ठप था। अब एनबीसीसी की मेहनत से 24 टावरों में से 12 टावर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जबकि बाकी के टावरों में आंतरिक कार्य तेजी से चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः Paytm: मिलेगा 100% कंफर्म टिकट! Paytm ने ला दिया शानदार ऐप
एनबीसीसी ने दी जानकारी, जल्द तैयार होंगे बाकी टावर
एनबीसीसी के सीएमडी के.पी.एम. स्वामी ने कहा कि कंपनी की ओर से 2584 फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं और कोर्ट रिसीवर के माध्यम से इनका पजेशन शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा, 1400 फ्लैटों की एक और सूची भी तैयार की जा रही है, जिन्हें फायर और लिफ्ट एनओसी मिलने के बाद कोर्ट रिसीवर को सौंपा जाएगा। बाकी के छह टावर अगले दो से तीन महीनों में पूरी तरह तैयार कर लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सुपर फ़ार्मूला कार रेस, ये रही डिटेल
खरीदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
वर्षों से अपने घर का इंतजार कर रहे आम्रपाली वेरोना हाइट्स के खरीदारों के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है। जैसे-जैसे एनबीसीसी निर्माण कार्य पूरा कर रही है और कोर्ट रिसीवर पजेशन प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं, वैसे-वैसे फंसे हुए बायर्स के चेहरों पर उम्मीद की चमक लौट आई है।
