Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस पॉश सोसायटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस पॉश सोसायटी (Posh Society) में चल रहे ब्लिपी डे केयर (Blippi Day Care) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि 15 माह की मासूम बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने डे केयर की संचालिका और एक नाबालिग सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) से भी हुई है, जिसमें बच्ची के साथ मारपीट और क्रूरता साफ दिखाई दे रही है। पढ़िए पूरी खबर…

मां की आपबीती
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित पारस टियरा सोसायटी (Parsa Tierra Society) का है। जहां सोसायटी निवासी मोनिका देवी ने कहा कि वह रोज़ाना अपनी बेटी वेदांशी पटेल को दो घंटे के लिए ब्लिपी डे केयर में छोड़ती थीं। 4 अगस्त को जब वह बच्ची को लेने पहुंचीं तो वह लगातार रो रही थी। घर आकर कपड़े बदलते समय बच्ची की जांघों पर गहरे दांत के निशान दिखे। तुरंत डॉक्टर को दिखाने पर उन्होंने इन निशानों को ‘बाइट मार्क्स’ (दांत से काटने के निशान) बताया।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: एक युवक के खाते में आए 1 अरब रुपए, बैंक वालों के उड़े होश
सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल
जब मोनिका ने संचालिका चारु से जवाब मांगा, तो शुरुआत में उन्हें धमकाया गया और सीसीटीवी दिखाने से मना कर दिया गया। लेकिन सोसायटी के अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद फुटेज दिखाया गया। इसमें सहायिका बच्ची को थप्पड़ मारते, जमीन पर पटकते और प्लास्टिक बैट से पीटते हुए दिख रही है। इसके बाद उसने बच्ची की जांघों पर दांत से काटा, जिससे बच्ची जोर से रोने लगी। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान डे केयर की संचालिका मौके पर मौजूद ही नहीं थी।

नाबालिग सहायिका के भरोसे 12 बच्चों की देखभाल
पुलिस जांच में सामने आया कि डे केयर में करीब 12 बच्चे आते हैं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी एक नाबालिग सहायिका को दी गई थी। सेक्टर-142 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार यह गंभीर लापरवाही है। संचालिका ने न तो सहायिका की उम्र की पुष्टि की और न ही उसकी मानसिक स्थिति की जांच करवाई।
ये भी पढ़ेंः Supertech EcoVillage-2 के हज़ारों बायर्स की एकजुट आवाज़- “हमें चाहिए सिर्फ़ NBCC
कानूनी कार्रवाई तेज
पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोसायटी के निवासियों में इस घटना को लेकर भारी रोष है।
