Delhi Dwarka

Delhi Dwarka: द्वारका के सेक्टर 9 का पीपल का पेड़..सच्चाई जानकर उड़ेंगे होश!

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Dwarka: द्वारका के सेक्टर 9 के पीपल के पेड़ की कहानी जान लीजिए

Delhi Dwarka: राजधानी दिल्ली के द्वारका (Dwarka) से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक इमारतों (Historical Buildings) के लिए दुनियाभर में जानी जाती है, वहीं इसके विपरीत अगर बात की जाए तो दिल्ली काफी रहस्यमयी जगह भी हैं, जो लोगों (People) को सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या ऐसा सच में हो सकता है। लेकिन जिनके साथ होता है, वो इसे सच्ची घटना बताते हैं। अब ये तो हमें नहीं पता है कि ये बात कितनी सच है और कितनी गलत लेकिन कई लोगों ने द्वारका सेक्टर 9 में स्थित पीपल पेड़ के बारे में कई कहानियां सुनी हैं।
ये भी पढे़ंः Delhi: दिल्ली में पेट्रोल बाइक-स्कूटी पर पूरी तरह बैन लग जाएगी..जानिए क्यों?

Pic Social Media

और ऐसी ही एक कहानी पॉडकास्ट (Podcast) के माध्यम से बताई गई, जिसमें युट्यूबर ने कहा कि कैसे ये जगह भूतिया है और यहां लोगों ने क्या-क्या महसूस किया है, जिस कारण से ये लोकेशन ऐसी है। बताते हैं आखिर पॉडकास्ट में शख्स ने द्वारका सेक्टर 9 के बारे में क्या कहा।

पीपल पेड़ के आसपास चबूतरा

पॉडकास्ट में कहानी सुनाने वाले अक्षय (Akshay) कहते हैं कि यहां एक पीपल का पेड़ है, जिसके आसपास एक बहुत बड़ा चबूतरा है। इसको लेकर कहा जाता है कि यहां कई टाइम पहले एक औरत की डेथ हो गई थी और कुछ लोगों की तो मान्यता है कि वह लोकेशन सही में ऐसी है और कुछ लोगों के लिए नहीं है लेकिन जो इस चीज इस लोकेशन को सबसे अलग बनाती है वो है वहां का चौतरा।

चौतरा इस तरीके से रोड को घेरे है ना कि अगर किसी ने ड्रिंक कर रखी है या कोई थोड़ा सा भी मोबाइल में इधर-उधर ध्यान दे रहा होगा और वह स्ट्रेट रोड पर आ रहा होगा तो वो चौतरे पर गाड़ी देकर मार देगा। उनका कहना है कि बहुत बार गवर्नमेंट ने प्रयास किया उस चौतरे को तोड़ने की, लेकिन जब भी बुलडोजर आई वो उसे तोड़ने में असफल ही रहे।

लोकेशन के सामने बनाया मंदिर

Pic Social Media

जब लगा कि इस लोकेशन (Location) पर बहुत ज्यादा अजीब हरकतें हो रही हैं तो उसके सामने एक मंदिर बना दिया गया वहां और एक्सीडेंट्स बहुत ज्यादा होने लगे और इंसीडेंट्स भी बहुत हुए हैं जहां पर बहुत सारे लोगों ने बहुत सारी एक्टिविटीज को महसूस किया है। लोगों का कहना है कि आजकल बोलते हैं ना कि मेरे साथ नहीं हुई किसी औरों के साथ हो गई तो उसके लिए वो लोकेशन हॉरर हो गई और मेरे साथ नहीं हुई तो वो लोकेशन हॉरर नहीं है। कई लोगों ने तो अपने अपने ऊपर यह दावा लिया है और वह लोग रात को वहां पर पहुंच गए मजाक मस्ती उन्होंने वहां की है, उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

सामने आई हैं कई कहानियां

उन्होंने एक रियल इंसिडेंट (Real Incident) बताते हुए कहा कि एक लड़की उन्हें अपनी स्टोरी बता रही है। उसने बताया कि अक्षय मैं दो साल पहले गुड़गांव में जॉब किया करती थी और द्वारका में मेरा रेसिडेंस था, हमारी कैब आ रही थी द्वारका सेक्टर 9 की ओर से और सामने कुछ नहीं था हमारी गाड़ी चौतरे पर जाकर लग गई। ड्राइवर ने कहां मुझे यहां कुछ दिखा था और तभी हमारी गाड़ी लग गई।

यहां आत्मा मांगती है सहायात

इसको लेकर उनका कहना है कि उस पेड़ से वो आत्मा है पूरी की पूरी कनेक्टेड है जिस फीमेल की वहां पर जान गई थी एक टाइम पर वो आज भी यहां भटकती है और कहीं ना कहीं वो सहायता मांग रही है ऑटो वालों से और कैब वालों से और अगर किसी ने सहायता नहीं, तो वहां पर ऑटो और कैब्स वालों को चाटें मारती है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida-नोएडा से दिल्ली जाने वाले..1 अप्रैल की तारीख मत भूलिएगा

पीपल के पेड़ को नहीं हटा पाया कोई

​उनका कहना है, जो वहां पीपल (Peepal) वाला पेड़ है उसको वहां से कभी कोई हटा नहीं पाया, हटाने का प्रयास तो बहुत बार किया गया लेकिन सारी कोशिश नाकाम ही हुई। उनका कहना है, कि अगर आप गुड़गांव के हाईवे के बीच में चौतरा बनाते हैं तो कितनी देर रहेगा, क्योंकि गुरुग्राम के हाइवे हर तरह की स्टेट में लोग आते हैं। और द्वारका की भी बहुत क्लीन रोड है, मेट्रो से होकर जा रही है, लेकिन किसी में भी हिम्मत नहीं की इस चौतरे को हटा दे।