लुधियाना के लोगों के लिए अच्छी ख़बर..100 साल पुराने सिनेमा पुल का निर्माण होगा

पंजाब

Punjab News: पंजाब के लुधियाना शहर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आपको बता दें कि लुधियाना (Ludhiana) में 100 साल पुराने चांद सिनेमा पुल (Chand Cinema Bridge) का निर्माण एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि बीते 5 सालों से इस पुल का निर्माण बंद पड़ा है। चांद सिनेमा पुल के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से 8.44 करोड़ खर्च किए जा रहे है, जबकि ब्रिज निर्माण (Bridge Construction) की जिम्मेदारी PWD एंड B&R विभाग की होगी। पुल के निर्माण पूरे हो जाने से करीब 1 लाख आबादी को फायदा मिलेगा। जालंधर बाइपास से आने वाला ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के घंटाघर और जगराओं पुल की तरफ जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: ये है पंजाब की मान सरकार..गैंगस्टर्स का एनकाउंटर धुआंधार

Pic Social Media

एक खबर के मुताबिक PWD विभाग ने पुल निर्माण का टेंडर जारी कर दिया कर दिया है, इसमें 2 कंपनियां हिस्सा लेने पहुंची थी। मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल के कारण वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो सका है। अब आसार लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कंपनी को वर्क ऑर्डर एक सप्ताह में जारी हो जाएगा। जिसके बाद ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग 2 साल से इस ब्रिज की हालत खस्ता होती जा रही थी।

2018 में ब्रिज के नीचें से ईंटें खिसकने लगी थी

साल 2018 में ब्रिज के नीचे से ईंटें खिसकने लगी थी। इसलिए ब्रिज का फिर से निर्माण की मांग उठने लगी थी। पुल के पिलर काफी कमजोर हो चुके हैं। 10 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने पुल का सर्वे किया और इसे अनसेफ घोषित कर गिराने की सिफारिश की थी। नगर निगम ने तब पुल गिराने से पहले विकल्प के रूप में कुछ दूरी पर एक नया पुल बनाया जिससे ट्रैफिक आ जा सके। उस पुल के निर्माण को भी पांच साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन निगम ने अनसेफ पुल को नहीं गिराया था।

भारी वाहनों की 2 साल से है एंट्री बंद

गिल फ्लाईओवर (Gill Flyover) की रिटेनिंग वॉल टूटने के बाद तात्कालिक डिप्टी कमिश्नर ने चांद सिनेमा पुल को भी वाहनों की आवाजाही बंद करा दिए थे। कुछ दिन पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था लेकिन बाद में इसे फिर से खोल दिया गया। इस पुल पर भारी वाहनों की एंट्री लगभग 2 साल से बंद है।

अंग्रेजों ने बनाया था पुल

इस पुल का निर्माण लगभग 100 साल पहले अंग्रेजों ने करवाया था। ब्रिज को चांद सिनेमा ब्रिज के नाम से जाना जाता है। यह पुल ट्रैफिक को घंटा घर चौक से जालंधर बाइपास के बीच कनेक्ट करता है। साल 2011 में निगम ने लोक निर्माण विभाग से इस ब्रिज का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। लोक निर्माण विभाग ने अपनी रिपोर्ट में ब्रिज को अनसेफ करार दे दिया था। इसके बाद भी ब्रिज को बंद नहीं किया इस पर ट्रैफिक सामान्य दिनों की तरह चलता रहा।

2016 से चल रहा है ब्रिज निर्माण का काम

आपको बता दें कि 2016 में निगम ने इस ब्रिज पर नए सिरे से निर्माण का कार्य करना शुरू करवाया था। कुछ समय बाद ही इस मामले को निगम ने अनदेखा कर दिया था। साल 2018 में ब्रिज को बंद कर दिया गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए साल 2021 में दोबारा चांद सिनेमा ब्रिज निर्माण की फाइल खुली। ब्रिज को तोड़कर नए सिरे से तैयार करने के लिए 5.84 करोड़ का एस्टिमेट बनाया गया था।

14 जून 2021 को निगम फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी ने इसे पास किया था। निगम ने ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर काल किया लेकिन ब्रिज निर्माण प्रयोग होने वाली सामग्री के दाम बढ़ने के कोई कंपनी हिस्सा लेने नहीं आई। अब निगम ने ब्रिज निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया। इसके निर्माण पर खर्च होने वाला पैसा निगम की तरफ से दिया जाएगा।