Expressway

Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफ़र करने वालों के लिए अच्छी ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर होगा और भी सेफ, होने जा रहा है यह काम

Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब और भी सुरक्षित होगा। इसके लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर अगले महीने से कई जरूरी काम कराए जाएंगे। इनमें ब्लिंकर, रंबल स्ट्रिप (Rumble Strip) और स्पीड लिमिट के बोर्ड एक्सप्रेसवे पर लगाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने इसके लिए को टेंडर जारी कर दिया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा के लोगों को महामाया फ्लाईओवर के जाम से मिलेगी राहत, जानिए कैसे?

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे लगभग 24 किलोमीटर लंबा है। इसमें से लगभग 20 किलोमीटर का हिस्सा नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में आता है। बाकी 4 किलोमीटर का जिम्मा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास है। एक्सप्रेसवे पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। इसकी वजह एक्सप्रेसवे (Expressway) पर कुछ कमियां होना भी है।

प्राधिकरण ने इसी को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर रोड सेफ्टी (Road Safety) का काम कराने का फैसला लिया है। सेक्टर-14ए के सामने से लेकर एक्सप्रेसवे पर संबंधित काम कराए जाएंगे। अब प्राधिकरण ने संबंधित काम कराने के लिए 7 करोड़ 52 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इस टेंडर में 15 मई तक आवदेन किया जा सकता है।

Pic Social Media

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार एक्सप्रेसवे (Expressway) पर रोड सेफ्टी के तहत कई सारे काम किए जाने हैं। आने-जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 17 पुराने दिशासूचक बोर्ड को नए तरीके से लगाया जाएगा। रात को चमकने वाले सोलर भी लगाए जाएंगे। जगह-जगह थर्मोप्लास्टिक पेंट किए जाएंगे। एंट्री और एग्जिट वाले रास्तों पर वाहनों की स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे। हर कट के पास रंबल स्ट्रिप लगाई जाएगी। इसके साथ ही एएफपी टेप, स्प्रिंग पोस्ट, डेलीनेटर लगाने समेत दूसरे काम भी किए जाएंगे। प्रयास है कि अगले महीने से रोड सेफ्टी से संबंधित काम शुरू करा दिए जाएं।

ये भी पढे़ंः Lakhimpur Kheri का नया मेहमान, काट ले तो निकल जाए प्राण!

सर्वे कराने के बाद सामने आई थी ये वजह

आपको बता दें कि बीते साल नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आईटीएमएस के एक खंभे से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई थी। इनमें से एक के पिता नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत हैं। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कमियों को लेकर सर्वे हुआ था, जिसमें सामने आईं कमियों को अब दूर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यहां लगाया जाएगा ब्लिंकर

एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे जगह-जगह आईटीएमएस के अंतर्गत खंभे लगाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनको दूसरी जगह स्थानांतरित करना संभव नहीं है। इन पर अब ब्लिंकर लगाने का फैसला लिया गया है।