Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।
Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित यशोदा मेडिसिटी (Yashoda Medicity) का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहे। 8 एकड़ में फैला यह 1200 बेड वाला अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है, जहां मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच से लेकर इलाज तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
एक छत के नीचे सभी चिकित्सा सुविधाएं
आपको बता दें कि यशोदा मेडिसिटी (Yashoda Medicity) में मरीजों को एक ही बेड पर संपूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें जांच या दवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यह अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। हाल ही में, यशोदा मेडिसिटी ने जिला एमएमजी अस्पताल के साथ गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है, जिसके तहत यह संस्थान सरकारी अस्पताल के संसाधनों को बढ़ाने और प्रशिक्षण के जरिए सहयोग प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह का शानदार आगाज
रविवार सुबह 11:20 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का काफिला यूपी गेट से एनएच-9 और सीआईएसएफ रोड होते हुए यशोदा मेडिसिटी पहुंचा। तय समय पर शुरू हुए समारोह में राष्ट्रपति ने रिमोट के जरिए पर्दा हटाकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। समारोह में राष्ट्रगान के साथ बैंड की धुन बजी और सभी अतिथि मंच पर उपस्थित हुए।
वंचितों को भी मिले स्वास्थ्य सुविधाएं- राष्ट्रपति
अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य सहित सभी सुविधाएं देश के हर वंचित व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वंचित लोग भी राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यशोदा मेडिसिटी को एक सराहनीय प्रयास बताते हुए उन्होंने सरकार और निजी संस्थानों से एकजुट होकर ऐसी सेवाओं को बढ़ाने का आह्वान किया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

निवेश और रोजगार का नया अवसर- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस अवसर को केवल एक अस्पताल के उद्घाटन तक सीमित न बताते हुए इसे निवेश और रोजगार सृजन का अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के लोगों को महंगे इलाज के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में दो एम्स, 14 मेडिकल कॉलेज और कई सुपर स्पेशलिटी संस्थानों की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आया है।
2047 तक शक्तिशाली और स्वस्थ भारत: रक्षा मंत्री राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी दी गई है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां देश में एमबीबीएस की 50 हजार सीटें थीं, वहीं अब यह संख्या 1.20 लाख से अधिक हो गई है। नए एम्स की स्थापना के साथ, 2047 तक भारत न केवल शक्तिशाली बल्कि स्वस्थ भी होगा।

ये भी पढ़ेंः Noida: पेरेंट्स के लिए अच्छी ख़बर, 25 एकड़ में यहां बनेगा साइंस क्लब
एक नजर यशोदा मेडिसिटी की खासियतों पर
- 1200 बेड की क्षमता
- 8 एकड़ में फैला विशाल परिसर
- सभी बीमारियों का इलाज एक छत के नीचे
- अत्याधुनिक उपकरण और डिजिटल हेल्थ सिस्टम
- सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग और प्रशिक्षण कार्यक्रम
