Ghaziabad: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में हाल ही में लगी भीषण आग के बाद प्रभावित परिवार अभी भी सदमे में हैं। आग की घटना में कई परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं मानसिक रूप से भी लोग काफी टूट चुके हैं। ऐसे मुश्किल समय में सोसायटी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है।
पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए बनाया गया SPV
गौर ग्रीन एवेन्यू के निवासी और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य प्रशांत कपूर ने बताया कि आग से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) बनाया गया है। इसका उद्देश्य पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना और उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद करना है।
उन्होंने कहा कि आग की इस घटना ने कई परिवारों को मानसिक और आर्थिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे नुकसान की पूरी भरपाई करना आसान नहीं है, लेकिन RWA की ओर से SPV के माध्यम से उनके जख्मों को भरने का एक छोटा प्रयास किया जा रहा है।
सोसायटी के लोग बन रहे सहारा
प्रशांत कपूर ने बताया कि सोसायटी के सभी निवासी पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों ने अपने घरों और संसाधनों के दरवाजे प्रभावित परिवारों के लिए खोल दिए हैं। जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और यह सहयोग लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सोसायटी में लोगों को फ्लैट इंश्योरेंस के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके।
समुदाय की एकजुटता बनी मिसाल
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग की इस घटना ने जहां कई परिवारों को मुश्किल में डाल दिया, वहीं सोसायटी के लोगों की एकजुटता और सहयोग की भावना ने मानवता की मिसाल पेश की है। RWA और निवासियों का यह प्रयास प्रभावित परिवारों को भावनात्मक और आर्थिक सहारा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
संपर्क
प्रशांत कपूर
निवासी, गौर ग्रीन एवेन्यू
सदस्य, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन
मोबाइल: 9818393483
