Chhattisgarh News: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
मानवता की सेवा में रेडक्रॉस की भूमिका सराहनीय : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा, संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में रेडक्रॉस द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रेडक्रॉस के स्वयंसेवक लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।
रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन तोमन साहू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वाइस चेयरमेन रुपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, राज्य प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप साहू तथा संरक्षक सदस्य दिनेश तापड़िया मौजूद रहे।
विश्व रेडक्रॉस दिवस का महत्व
हर वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। यह दिन मानवता, सेवा और सहायता के मूल्यों को समर्पित होता है। रेडक्रॉस संस्था दुनिया भर में आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय सहायता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करती है।
