Gajkesari Yog

Gajkesari Yog: 12 साल बाद बनने जा रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत!

Trending Vastu-homes
Spread the love

Gajkesari Yog: 12 साल बाद होगा गजकेसरी योग का निर्माण, इन लोगों की बदल जाएगी किस्मत

Gajkesari Yog: कभी-कभी ब्रह्मांड के ग्रह-नक्षत्र इस तरह से संयोग बनाते हैं, जो किसी वरदान से कम नहीं होते। ऐसा ही एक दुर्लभ योग है गजकेसरी योग, जो जब भी बनता है, कई राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली, सफलता और सम्मान लेकर आता है। इस महीने में गजकेसरी योग (Gajkesari Yog) बनने जा रहा है। जिससे बहुत से लोगों की किस्मत खुल जाएगी। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति (Guru Brihaspati) एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन (Zodiac Change) करते है जिसका असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है।

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इन तीनों जीवों का आना शुभ, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा!

बता दें कि गुरु को ज्ञान, शिक्षा, भाग्य, धन, संतान, विवाह, धर्म, और ज्ञान का कारक भी माना गया है। गुरु लगभग एक साल में राशि बदलते हैं, जिससे दोबारा एक राशि में आने में लगभग 12 साल का समय लग जाता है। बता दें कि गुरु जल्द ही वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, मई महीने के आखिरी में मन के कारक चंद्रमा की युति होगी, जिससे शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बहुत ही लाभ मिल सकता है। आइए आज के इस खबर में जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग (Vedic Calendar) के मुताबिक, देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 28 मई को चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में गुरु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ये राजयोग लगभग 54 घंटे यानी 30 मई तक बना रहेगा। इस दौरान किए गए कामों में अवश्य सफलता हासिल करने के योग बनते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac) के दूसरे भाव में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ ही धन लाभ की संभावना है। इस दौरान परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। बैकिंग या फिर पारिवारिक व्यवसाय में हिस्सा लेने से आपको काफी फायदा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र की बात करें, तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों से आपके रिश्ते बेहतर होंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

ये भी पढे़ंःVastu Dosh: कहीं आपके घर में वास्तु दोष तो नहीं, इन संकेतों से पहचानें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac) के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही फायदेमंद होगा। गुरु-चंद्रमा की युति आठवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। काफी समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। नौकरी के साथ अच्छी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac) राशि के लोगों के पांचवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों भी खूब फायदा मिल सकता है। इस राशि के लोगों की मानसिक स्थिति बेहतर होगी और शांति मिलेगी। लंबे समय से दिमाग में चल रही उलझनें अब खत्म हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अच्छी खासी उछाल मार सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध में सुधार आएगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी फायदा होगा। विदेश में चल रहे व्यापार में आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। माता, पिता और गुरु का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप प्रगति की ओर बढ़ेंगे। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।