Punjab

Punjab: CM मान बोले, ‘पानी की एक-एक बूंद पंजाब के लिए कीमती, केंद्र और BBMB की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं

पंजाब
Spread the love

Punjab: सीएम मान ने कहा कि सिख गुरुओं ने अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ना सिखाया है।

Punjab News: पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा नहर के पानी (Water) को लेकर विवाद और गहरा गया है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने केंद्र सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) पर पंजाब के किसानों के हकों पर ‘डाका डालने’ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और बीबीएमबी पंजाब के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार (Punjab Government) सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें केंद्र और बीबीएमबी की ‘तानाशाही’ की निंदा की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

पानी की एक-एक बूंद पंजाब के लिए कीमती: सीएम मान

सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि पंजाब पहले से ही कृषि के लिए पानी की भारी कमी से जूझ रहा है, क्योंकि राज्य में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि पौंग डैम, भाखड़ा डैम (Bhakra Dam) और रणजीत सागर डैम में पानी का स्तर पिछले साल की तुलना में क्रमशः 32 फीट, 12 फीट और 14 फीट कम है। सीएम मान ने जोर देकर कहा, पानी की एक-एक बूंद पंजाब के लिए कीमती है। किसी अन्य राज्य को पानी देना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान के नेतृत्व में सभी राजनीतिक दलों ने पंजाब के पानी को बचाने के लिए एकजुटता की अनूठी मिसाल कायम की

केंद्र की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं: सीएम मान

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि सिख गुरुओं ने अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ना सिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को पंजाब के हकों पर हमला बताया और कहा कि यह कदम पूरे पंजाब को एकजुट कर रहा है। सीएम मान ने आरोप लगाया कि हरियाणा ने मार्च तक बीबीएमबी से आवंटित अपने हिस्से का पूरा पानी उपयोग कर लिया है, जिसके बाद पंजाब ने 6 बार रिमाइंडर पत्र भेजे थे।

हरियाणा को 1700 क्यूसेक पानी ही काफी

सीएम मान ने कहा कि हरियाणा ने पंजाब से पीने के पानी (Water) की कमी का हवाला देकर मदद मांगी थी। मानवता के आधार पर पंजाब 6 अप्रैल से हरियाणा को प्रतिदिन 4000 क्यूसेक पानी दे रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 3 करोड़ आबादी के लिए 1700 क्यूसेक पानी पीने की जरूरतों के लिए पर्याप्त है।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने हरियाणा पर जरूरत से ढाई गुना ज्यादा पानी मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हाल ही में 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की मांग की, जो स्पष्ट रूप से सिंचाई के लिए है। सीएम मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का सही उपयोग नहीं किया, जिसके कारण यह समस्या पैदा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब अपनी जल आवश्यकताओं से समझौता नहीं करेगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: हरजोत बैंस द्वारा ‘गांवों के पहरेदारों’ से नशा विरोधी संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान

कानूनी और नैतिक लड़ाई के लिए तैयार

सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि पंजाब इस संकट के खिलाफ कानूनी और नैतिक रूप से मजबूत है। उन्होंने केंद्र और बीबीएमबी के फैसलों का विरोध करते हुए कहा कि पंजाब अपने हकों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। सीएम मान ने पूरे पंजाब से एकजुट होकर इस ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ने की अपील की।