Flower Show: नोएडा में होने जा रहा है फ्लावर शो, जान लीजिए पूरी डिटेल
Flower Show: अगर आप भी नोएडा या आस पास के इलाकों में रहते हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) के सेक्टर-33 के शिवालिक पार्क (Shivalik Park) में 20 फरवरी से फ्लॉवर शो (Flower Show) लगने जा रहा है। जिसमें आप 4000 से ज्यादा प्रजाति के पुष्पों का दीदार कर सकेंगे। 22 फरवरी तक चलने वाले फ्लॉवर शो (Flower Show) में पुष्पों से बना 35 फीट ऊंचा बाबा विश्वनाथ का मंदिर (Baba Vishwanath Temple) आकर्षण का केन्द्र रहने वाला है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज-1 के लोगों की बड़ी परेशानी दूर

उद्यान विभाग की प्रभारी और एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पुष्प प्रदर्शनी (Flower show) में पुष्प प्रदर्शनी के बाहर सेल्फी प्वाइंट भी बनाये जाएंगे। पार्क का लैंड स्केप फ्लावर शो के लिए तैयार हो रहा है। यहा काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही प्रदेश के अन्य मैन्यूमेंट को भी फूलों से बनाया जाएगा। इसके साथ ही जंगली जानवरों की अलग से गैलरी भी बनाई जाएगी। जिसको भी अलग-अलग प्रजातियों के फूलों से तैयार किया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
फ्लावर शो (Flower Show) में पहली बार दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके इंतजाम किए जा रहे है। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने कहा कि शो के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पहले दिन उद्घाटन सेरेमनी और बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस शो में पेड़ों के रखरखाव से लेकर कचरे से आर्गेनिक खाद बनाने के तरीकों को भी बताया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Property Detail: अब घर बैठे प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी चेक करें
फ्लावर शो (Flower Show) में 80 से ज्यादा स्टॉल उद्यान प्रेमियों की तरफ से लगाए गए हैं। इसमें 38 नर्सरी और कुछ तो कलिम्पोंग और भीमताल से लाए गए है। बीज, खाद, पौध, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले यहां लाए जा रहे है। इसके साथ ही जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगी।
उद्यान एवं लैंड स्केपिंग प्रतियोगिता, सब्जियों पर नक्काशी कलर, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, पुष्प प्रदर्शनी, बोनसाई, कैक्टस, और सकुलेंट्स, फोलिऐज एंव सजावटी पुष्पाकृतियां, हैंगिंग बास्केट्स, वर्टिकल गार्डन, इकेबाना शामिल है। यहां इस बार कैक्टस, बोनसाई, फलों एवं सब्जियों के अलावा कई सरकारी और निजी संस्थानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
