Uttarakhand के सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर लगेंगे स्मार्ट मीटर, धामी सरकार ने दिया आदेश
Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि अब उत्तराखंड में सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इस संबंध में आदेश दे दिए हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा (Chief Secretary Energy) ने इस संबंध में जानकारी दी। अब तक 24 हजार उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: UCC के खिलाफ फर्जी शिकायत करने पर होगी कार्रवाई, धामी सरकार ने दी कड़ी चेतावनी

आपको बता दें कि उत्तराखंड में स्मार्ट बिजली मीटर (Smart Electricity Meter) पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। किच्छा के कांग्रेस विधायक ने स्मार्ट मीटर तोड़कर अपने विरोध जताया तो कांग्रेस के कई नेता उनके समर्थन में आए। इस पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर पलटवार कर दिया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस स्मार्ट मीटर विरोधी रवैया बिजली चोरी रोकने में समस्या बन रहा है। जबकि हिमाचल सहित कांग्रेस शासित राज्यों में भी स्मार्ट बिजली मीटर लगे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और प्रदेश दोनों की आर्थिकी के लिए जरूरी है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को भ्रामक दुष्प्रचार से प्रेरित करार दिया। और कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत से जुड़ी सूचनाओं की ऑनलाइन मिल सकेगी, पल-पल के बिजली के प्रयोग की जानकारी, सभी जरूरी सूचनाओं के संदेश, बिजली के उपयोग की तुलना आदि सहित आसानी से भुगतान के कई विकल्प मिलेंगे। देश भर में करीब 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाया जाने हैं और 55 लाख से अधिक स्मार्ट कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः 38th National Games: CM धामी ने समापन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, बोले-भव्य बनाएं कार्यक्रम
मीटर बदलने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
प्रमुख सचिव ऊर्जा ने जानकारी दी कि पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने पर कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जा रहा है। वर्तमान में भारत सरकार के निर्देश पर पोस्ट पेड मीटर ही लगाए जा रहे हैं। फिर भी कोई उपभोक्ता स्वैच्छा से प्री पेड मीटर की सेवाएं लेना चाह रहा है तो उन्हें घरेलू कनेक्शन पर वर्तमान में लागू विद्युत दरों पर 4 प्रतिशत और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभाग मंत्रिगणों, विधायकों और अधिकारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरु किया जाएगा। घर बैठे मीटर को मोबाइल ऍप या ऑनलाइन रिचार्ज करने पर बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज या लेट फीस से छुटकारा। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने बताया कि छुट्टियों के दिनों में या रात में बैलेंस खत्म होने के बाद भी बिना रूकावट बिजली की उपलब्धता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जून 2026 तक 15.88 लाख उपभोक्ताओं सहित 59212 ट्रासंफार्मर और 2602 फीडर के मीटर बदले जाने हैं।
