Electric Scooty

Electric Scooty: बच्चों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने वाले ध्यान से खबर पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Electric Scooty से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबर पढ़िए

Electric Scooty: अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी है या खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अचानक एक चलती स्कूटी में भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की गौर सिटी सोसाइटी (Gaur City Society) में एक डिलीवरी बॉय की स्कूटी में अचानक भीषण आग (Fire) लग गई। स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय किसी तरह स्कूटी से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण बैटरी में विस्फोट बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वाले..ये ख़बर जरूर पढ़ें

जानें कैसे हुआ हादसा

पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी (Gaur City) सोसाइटी का है। बिसरख थाना क्षेत्र के सेवंथ एवेन्यू में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी। जहां पर डिलीवरी करने के लिए डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) एक पार्क के पास पहुंचा था। उसी दौरान अचानक स्कूटी में आग लगने के बाद डिलीवरी बॉय ने तुरंत स्कूटी छोड़कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी में लगई आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही देर बाद स्कूटी की बैटरी में बहुत तेज विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोग काफी डर गए।

ये भी पढे़ंः Parking: सावधान..दिल्ली में गलत जगह गाड़ी पार्क की तो इतनी जेब कटेगी

फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास

वहीं, सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह से फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बैटरी में विस्फोट के बाद स्थिति और भी गंभीर होती गई। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आग लगने के कारणों की हो रही जांच

वहीं, स्कूटी में आग कैसे लगी, इसको लेकर कुछ सही जानकारी नहीं मिली है। हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा मानकों की आवश्यकता को रेखांकित करती है। इस घटना के बाद इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां क्या कदम उठाती है. इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।