Expressway: लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा अब केवल 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
Expressway: लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा (Travel) अब केवल 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी। यह संभव होगा लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Elevated Expressway) के शुरू होने से, जिसका 95 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, इस महीने के अंत तक इस रूट पर ट्रैफिक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

अब नहीं लगेंगे तीन घंटे, होगा सीधा और तेज़ सफर
फिलहाल लखनऊ और कानपुर के बीच की लगभग 95 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को ट्रैफिक के चलते करीब तीन घंटे लग जाते हैं। लेकिन नया एलिवेटेड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह दूरी केवल 40 मिनट में तय की जा सकेगी।
ये भी पढ़ेंः Health Insurance: कहीं आपने इस कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस तो नहीं लिया, बीमा लोकपाल को मिली सबसे ज्यादा शिकायतें
100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां
एलिवेटेड रूट और ग्रीन फील्ड सेक्शन पर वाहन 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। शुरुआत में इस मार्ग पर केवल हल्के वाहन जैसे बाइक और कार ही चलने की अनुमति होगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल शरद सिंह ने जानकारी दी कि ट्रैफिक संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
18 किमी एलिवेटेड और 45 किमी ग्रीनफील्ड रूट
इस प्रोजेक्ट में कुल 18 किलोमीटर एलिवेटेड रोड और 45 किलोमीटर ग्रीनफील्ड रूट शामिल है। सरोजनीनगर, बंथरा और जुनाबगंज जैसे क्षेत्रों में एलिवेटेड सेक्शन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह रूट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
ये भी पढ़ेंः Gmail: आपका भी जीमेल खतरे में है, 250 करोड़ अकाउंट पर संकट!
एक्सप्रेसवे पर होंगे बड़े-बड़े पुल और फ्लाईओवर
इस हाई-स्पीड कॉरिडोर (High-Speed Corridor) में 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 38 अंडरपास और 6 फ्लाईओवर भी बनाए गए हैं, जो इसे एक सुरक्षित और बाधारहित यात्रा मार्ग बनाएंगे। इसके शुरू होने से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि लॉजिस्टिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
