Bollywood एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर जल्द ही खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है।
Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) के घर जल्द ही खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने सोशल मीडिया (Social Media) के ज़रिए इस बड़ी खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। परिणीति और राघव ने एक ही तरह का पोस्ट शेयर कर पेरेंटहुड में कदम रखने की घोषणा की है, जिससे फैंस और सेलिब्रिटीज के बीच बधाइयों का तांता लग गया है।
इंस्टाग्राम पर अनोखा ऐलान
परिणीति (Parineeti) और राघव ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा एक प्यारी सी पोस्ट के साथ की, जिसमें एक केक पर सुनहरे रंग में नन्हे पांव के निशान और ‘1+1=3’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक छोटा सा वीडियो भी साझा किया, जिसमें दोनों पार्क में हाथ में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी छोटी सी दुनिया… बस आने को है, असीम कृपा है।’ यह सादगी भरा ऐलान प्रशंसकों के दिलों को छू गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सेलिब्रिटीज और प्रशंसकों की बधाइयां
परिणीति और राघव (Raghav) की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सोनम कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो डार्लिंग,’ जबकि भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, रकुल प्रीत, हुमा कुरैशी, भारती सिंह, और अनन्या पांडे ने भी इस जोड़े को बधाई दी। परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने भावुक होकर लिखा, ‘इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।’ प्रशंसकों ने भी इस खबर पर उत्साह दिखाया और सोशल मीडिया पर प्यार बरसाया।
ये भी पढ़ेंः Gurugram: गुरुग्राम की सबसे पॉश सोसायटी जहां रहते हैं ये 7 बिजनेस मैन, क़ीमत सुनकर उड़ेंगे होश!

कपिल शर्मा के शो में मिला था हिंट
हाल ही में परिणीति और राघव ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में नजर आए थे, जहां कपिल शर्मा ने मजाक में परिवार बढ़ाने के बारे में सवाल पूछा था। राघव ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘जल्द ही हम आपको खुशखबरी देंगे।’ परिणीति ने इस दौरान हैरानी भरा रिएक्शन दिया, लेकिन उनकी मुस्कान ने प्रशंसकों को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया। शो में उनकी एंट्री के बाद से ही प्रशंसक अनुमान लगा रहे थे कि परिणीति शायद मां बनने वाली हैं, और अब यह खबर सच्चाई बन चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Thailand: वाह अब फ्री में घूमिए थाईलैंड, डोमेस्टिक फ्लाइट बिल्कुल फ्री
परिणीति-राघव की शादी और प्रेम कहानी
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में रॉयल अंदाज में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इससे पहले मई 2023 में दिल्ली में उनकी सगाई हुई थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार मौजूद थे। उनकी प्रेम कहानी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब, पेरेंटहुड की इस नई यात्रा के साथ, यह कपल एक बार फिर सुर्खियों में है।
