Punjab

Punjab: मान सरकार का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, अमेरिका से गिरफ्तार हुआ कुख्यात आतंकी

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब में शांति के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध, आतंकी पासिया की गिरफ्तारी बनी मिसाल

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) राज्य के कानून का शासन और पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पंजाब में आप की सरकार पंजाब पुलिस (Punjab Police) और खुफिया एजेंसियां के साथ मिलकर अपराध को खत्म करने के लिए काम कर रही है। इसी के चलते प्रदेश में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में भाखड़ा नहर पर बनेंगे 5 नए पुल, कनेक्टविटी होगी बेहतर

इस अभियान को लगातार सफलता भी मिल रही है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा हालिस किए इनपुट विदेशी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि खतरनाक आतंकी हैप्पी पासिया की अमेरिका में गिरफ्तारी हो सकी। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब प्रमुख और मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने यह बात कही। हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री अरोड़ा ने ये बात कही। इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनान रखने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

मान सरकार अपराधियों के ले रही है सख्त एक्शन

मान सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कुख्यात आतंकवादी हैप्पी पासिया (Terrorist Happy Pasiya) की गिरफ्तारी से गैंगस्टरों के खिलाफ भगवंत मान सरकार की लड़ाई को बड़ी सफलता मिली है। पासिया अमेरिका से पंजाब में हमले कराने की साजिश करता था। कई ग्रेनेड विस्फोटों में संलिप्तता के लिए जाना जाने वाला पासिया पंजाब की पिछली सरकारों के दौरान अधिकारियों को चकमा देने में कामयाब रहा। वहीं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई, जिसका परिणाम है कि विदेश में उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बताया कि यह पंजाब के लिए गर्व और राहत का क्षण है।

ये भी पढे़ंः Punjab: CM भगवंत मान का मिशन नशा मुक्त पंजाब जारी, हर दिन हो रही है बड़ी कार्रवाई

विदेश में बैठकर पंजाब में फैला रहा था आतंक

उन्होंने आगे कहा कि एक कुख्यात आतंकवादी जो विदेश में बैठकर पंजाब में भय और अराजकता फैला रहा था, उसे हमारी खुफिया टीमों के समर्पित प्रयासों के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मान सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को बताती है। अरोड़ा ने पंजाब पुलिस की विश्वसनीयता को कम करने के लिए विपक्षी नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा बाजवा जैसे नेता, जो पंजाब पुलिस को अकुशल बताते हैं या इसे भंग करने का सुझाव देते हैं, उन्हें पंजाब के लोगों को इसका जवाब देना चाहिए।