Vastu Tips: गलती से भी किचन में न रखें ये चीजें, घर में आ जाएगी कंगाली

Trending Vastu-homes

Vastu Tips : किसी भी घर में रसोई एक अहम स्थान होता है। हिंदू धर्म में रसोई का एक अलग ही खास महत्व दे रखा गया है। रसोई का सीधा संबंध मां अन्नपूर्णा से होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में रसोई घर के कुछ नियम के बारे में बताया गया है। जिन्हें अपनाने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती जाती है। साथ ही मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।
ऐसे में जानते हैं वास्तु के इन खास बातों के बारे में:

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वास्तु में आग और पानी को कभी एकसाथ नहीं रखना चाहिए, इसके पीछे की बड़ी वजह है कि ये दोनों ही तत्व एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में इन दोनों को अलग अलग रखना ही शुभ माना जाता है।

इसके अलावा रसोई घर में डस्टबिन को कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। ये घर में रहने वाले लोगों के भाग्य के उपर असर डालता है। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी जी रूठ के जा सकती हैं।

किचन के सिंक एरिया को बाहर की ओर ही होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपके हेल्थ से जुड़ी सारी प्रोब्लेम्स दूर हो जाती हैं। साथ ही पैसे भी बचे रहते हैं।

रसोई में ब्लैक कलर की स्लैब कभी भी न बनवाएं। काला कलर ऐसा है जिसका कम से कम इस्तेमाल रसोई में करना ही शुभ होता है। यदि आपका गैस चूल्हा इस रंग का है तो इसके नीचे पीले रंग के पत्थर को रख दें। काला रंग रसोई या इसके आस पास के सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।

कभी भी रसोई को नॉर्थ ईस्ट में गलती से भी न बनवाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर में खर्च अधिक बढ़ जाते हैं इसके अलावा रिश्ते में दरार भी पड़ जाती है।