Trai

TRAI: देश के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स को ट्राई का बड़ा तोहफा

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

TRAI: करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी और बड़ी खबर

Trai: देश के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स को ट्राई (TRAI) ने बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL को अपनी वेबसाइट पर नेटवर्क कवरेज मैप पब्लिश करने का आदेश दे दिया है। दूरसंचार नियामक (Telecom Regulator) के इस आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनियों को अपनी 2G/3G/4G/5G कवरेज से जुड़ी जियोग्राफिकल मैप जारी करनी होगी, जिससे यूजर्स (Users) कवरेज के हिसाब से अपना टेलीकॉम ऑपरेटर का चुनाव कर सकें।
ये भी पढे़ंः Housing Construction: सिर्फ़ 5 लाख में खड़ा हो जाएगा घर.. बस जमीन अपनी हो

ऑपरेटर चुनने में मिलेगी सहायता

ट्राई के इस आदेश का लाभ MNP या नया सिम कार्ड खरीदने वाले यूजर्स को होगा। अभी कुछ कंपनियां ही अपना नेटवर्क कवरेज मैप वेबसाइट पर पब्लिश करती हैं। ऐसे में यूजर्स को नया सिम कार्ड लेते समय या ऑपरेटर बदलते समय यह जानकारी नहीं होती है कि वो जिस एरिया में रहते हैं या काम करते हैं वहां कौन से ऑपरेटर का नेटवर्क सही से काम करता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

क्वालिटी ऑफ सर्विस को लेकर TRAI का बड़ा कदम

दूरसंचार नियामक का यह आदेश क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नेटवर्क कवरेज मैप के माध्यम से यूजर्स को टेलीकॉम ऑपरेटर की मौजूदा सर्विस के बारे में जानकारी मिल सकेगी। दूरसंचार नियामक ने अपने आदेश में कहा है कि क्वालिटी ऑफ सर्विस के लिए मोबाइल नेटवर्क कवरेज काफी महत्वपूर्ण होता है। कोई भी यूजर नॉन-कवरेज एरिया में बेहतर क्वालिटी ऑफ सर्विस की उम्मीद नहीं कर सकता है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स की वेबसाइट यूजर्स को ऐसा करने में सहायता करेगी।

ये भी पढ़ेंः Prayagraj Mahakumbh: महाकुंभ जाने के लिए नोएडा से मिलेगी 24 घंटे बसें

TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को सर्विस वाइज यानी 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क कवरेज के विस्तृत मैप को वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, यूजर्स को यह भी पता चल सके कि किस एरिया में वायरलेस वॉइस या वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस मिल रही है। साथ ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स को अपने मोबाइल ऐप में भी नेटवर्क कवरेज मैप को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

1 अप्रैल की मिली डेडलाइन

दूरसंचार नियामक ने इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies) को 1 अप्रैल 2025 तक की डेडलाइन भी दे दी है। इससे पहले टेलीकॉम कंपनियों को अपनी क्वालिटी ऑफ सर्विस को 99 प्रतिशत या इससे ऊपर रखने की बात कही गई है। टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क कवरेज मैप को लोगो के साथ शेयर करना होगा और वेबसाइट में होमपेज पर रखना होगा, जिससे यूजर्स को इसे नेविगेट करने में दिक्कत न हो। टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क कवरेज एरिया को लगातार अपडेट करते रहना होगा ताकि यूजर्स को नेटवर्क संबंधित जानकारी रियल टाइम में मिलती रहे।