Delhi News: केजरीवाल सरकार में आतिशी को एक और मंत्रालय

दिल्ली

Jyoti Shinde,Editor

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल को मंजूरी मिल गई है। उपराज्यपाल ने सीएम केजरीवाल द्वारा भेजे गए बदलाव प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आतिशी अब शिक्षा मंत्रालय के साथ वित्त एवं राजस्व विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगी।  

दरअसल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के जेल जाने के बाद इसी साल मार्च में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में शामिल किया गया था। तब आतिशी को छह विभागों शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, कला संस्कृति और भाषा एवं पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, सौरभ भारद्वाज को 7 विभाग स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, सतर्कता, सेवा और उद्योग दिए गए। मनीष सिसौदिया के जेल जाने के बाद वित्त एवं राजस्व विभाग की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई। उन्होंने चालू वित्त वर्ष का बजट भी पेश है। लेकिन अब ये दोनों विभाग आतिशी को दे दिए गए हैं।

जानिए कौन हैं आतिशी  

आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। आतिशी की मां का नाम तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह हैं, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। आतिशी ने दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। डीयू से पढ़ाई के बाद रोड्स स्कॉलरशिप मिलने के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया।

आतिशी का राजनीतिक करियर

साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान आतिशी ने राजनीति में कदम रखा। इसी आंदोलन के दौरान आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वह बीजेपी के गौतम गंभीर से हार गईं थीं। इसके बाद साल 2020 में पार्टी ने एक बार फिर आतिशी पर भरोसा जताया, तब से वह दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi