Delhi-NCR हो जाओ तैयार..मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आ गया

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Weather News: राजधानी दिल्ली और NCR के मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अप्रैल महीने की आज से शुरुआत हो रही है इसी के साथ दिल्ली (Delhi) में अब सुबह के वक्त भी गर्मी का असर देखने को मिलने लगा है। इस वजह से शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली (Delhi) के कुछ इलाकों न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
ये भी पढ़ेंः नोएडा-Greater Noida: पानी की क़िल्लत को लेकर बड़ा अपडेट पढ़ लीजिए

Pic Social Media

मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने आर्द्रता का स्तर 64 से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। आपको बता दें कि पिछले साल 2023 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भयंकर गर्मी पड़ी थी, यहां तक कि ठंड का महीना भी औसत से ज्यादा गर्म दर्ज किया गया था।

जानिए कितना रहा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी कारण से शनिवार की सुबह दो सालों में मार्च के माह में अब तक सबसे गर्म सुबह रही।
इसके पहले साल 2022 में 22 मार्च को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और 28 मार्च को 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इसके बाद इस बार 30 मार्च को न्यूनतम तापमान ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सबसे अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ेंः Noida- ग्रेटर नोएडा में चुनाव के दौरान वोट करने वाले बुजुर्गों को ख़ास सुविधा

Pic Social Media

सबसे ज्यादा तापमान नजफगढ़ में 36.6 डिग्री सेल्सियस, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 36.3 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले पालम में 0.2 मिलीमीटर, आया नगर में 0.5 मिलीमीटर बारिश भी देखने को मिली थी।

मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

बात करें दिल्ली (Delhi) की हवा की तो राजधानी की हवा में प्रदूषण (Pollution) के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई लेकिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक अगले तीन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम छह बजे 182 रिकार्ड किया गया मध्यम श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।