Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो है या अखाड़ा, देखिए कैसे भिड़ीं 2 महिलाएं

Trending दिल्ली
Spread the love

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच होने वाले झगड़ों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों (Passengers) के बीच होने वाले झगड़ों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला एक वायरल वीडियो (Viral Video) का है, जिसमें दो महिलाएं सीट को लेकर आपस में भिड़ गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वे एक-दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। देखिए पूरा वीडियो…

सीट को लेकर हुई कहासुनी, बढ़ गई बहस

आपको बता दें कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीट को लेकर शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे गंभीर रूप लेने लगा। दोनों महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंचने की कगार पर था। वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

महिला पुलिसकर्मी की नाकाम कोशिश

घटना के दौरान वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी (Women Police Officer) ने दोनों महिलाओं को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने बार-बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों महिलाएं अपनी बहस जारी रखती रहीं।

ये भी पढ़ेंः Khatu Shyam: 42 घंटे तक भक्त नहीं कर पाएंगे बाबा के दर्शन, जानिए क्यों?

Pic Social Media

वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसी ‘सीट वॉर’ का नाम दे रहे हैं, तो कुछ इसे दिल्ली मेट्रो का रोजमर्रा का नजारा बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि यात्रियों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और शांति से सफर करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Manoj Tumu: कौन हैं 23 साल के मनोज तुमु जिन्हें मेटा ने दिया करोड़ों का पैकेज?

पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद

यह कोई पहला मौका नहीं है जब दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सीट को लेकर झगड़ा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार छोटी-मोटी बातों पर यात्रियों के बीच तीखी बहस और झड़प की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक अन्य वायरल वीडियो में दो महिलाएं सीट के लिए एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आई थीं। उस घटना को भी यात्रियों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।