Restaurant: विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में होटल-रेस्टोरेंट में खाने के दाम कम हो सकते हैं।
Restaurant: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर की शुरुआत ग्राहकों (Customers) के लिए राहत भरी खबर से की है। अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत घटा दी गई है। इस फैसले से खास तौर पर रेस्टोरेंट्स (Restaurants), होटल और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से बढ़ती गैस कीमतों से परेशान थे। पढ़िए पूरी खबर…

कितनी हुई कटौती?
1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये की कमी की गई है।
- दिल्ली में अब 19 किलो का सिलेंडर 1,580 रुपये में मिलेगा।
- मुंबई में 1,531.50 रुपये।
- चेन्नई में 1738 रुपये में मिलेगा।
- कोलकाता में 1,684 रुपये।
- पटना में सबसे ज्यादा 1,829 रुपये में मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Nasa: ब्रह्मांड में जन्मा नया राक्षस, गैस, धूल सब चट कर जा रहा है
घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं
- दिल्ली में 853 रुपये।
- मुंबई में 852.50 रुपये।
- कोलकाता में 879 रुपये।
- पटना में सबसे ज्यादा 942.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा है।
आखिरी बार घरेलू सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को बदलाव किया गया था। उसके बाद से अब तक इसमें कोई कमी या बढ़ोतरी नहीं हुई है।
लगातार पांचवीं बार कटौती
यह लगातार पांचवीं बार है जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को 19 किलो सिलेंडर 58 रुपये सस्ता हुआ था। लगातार हो रही इन कटौतियों से छोटे कारोबारियों को बजट संतुलित करने में थोड़ी राहत मिल रही है।
ये भी पढ़ेंः Cab: कैब के नाम पर Ola-उबर-रैपिडो आपसे लूट रहे हैं एक्स्ट्रा पैसे, पढ़िए ये रिपोर्ट
किसे होगा फायदा?
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। ये रोजाना बड़ी मात्रा में गैस का इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय से बढ़ती कीमतों से परेशान थे। सिलेंडर के सस्ता होने से इनके खर्च में कमी आएगी और ग्राहकों को भी इसका फायदा मिल सकता है।
