Delhi

Delhi-मेरठ..ईस्टर्न पेरीफ़ेरल से सफ़र करने वाले कृप्या ध्यान दें

Trending उत्तरप्रदेश गाज़ियाबाद दिल्ली हरियाणा
Spread the love

Delhi-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और एनएच-9 से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

Delhi-Meerut Expressway News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल (Eastern Peripheral) और एनएच-9 से सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बता दें कि एक अप्रैल से सफर महंगा हो सकता है। राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इन मार्गों पर टोल टैक्स (Toll Tax) की दरों में 5 से 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही, मासिक रिचार्ज की दरों में भी वृद्धि होने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Delhi Dwarka: द्वारका के सेक्टर 9 का पीपल का पेड़..सच्चाई जानकर उड़ेंगे होश!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सूत्रों के मुताबिक, NHAI ने टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को सड़क और परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है, और इस पर इस सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाना है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो यात्रियों को इन मार्गों पर यात्रा के दौरान अधिक शुल्क देना होगा।

NH-9 के हापुड़ प्लाजा पर बढ़ोतरी

एनएच-9 का टोल प्लाजा हापुड़ (Hapur) जनपद के छिजारसी में स्थित है, जहां गाजियाबाद और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस मार्ग पर 20 किलोमीटर तक मासिक पास की सुविधा दी जाती है, जिसका शुल्क वर्तमान में 340 रुपये है। प्रस्तावित बढ़ोतरी के तहत, मासिक पास पर 17 रुपये तक का इजाफा हो सकता है, जिससे नए शुल्क के तहत मासिक पास की दर 357 रुपये हो सकती है।

गुरुग्राम में टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की तैयारी

वहीं, एनसीआर के गुरुग्राम (Gurugram) में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को पचगांव में शिफ्ट करने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके लिए GMDA और NHAI के अधिकारियों ने पचगांव में नई जमीन का निरीक्षण किया है। करीब दो साल पहले हरियाणा सरकार ने इस स्थानांतरण के लिए पचगांव में 28 एकड़ जमीन का चयन किया था, लेकिन NHAI अधिकारियों ने अब तक इसका निरीक्षण नहीं किया था।

ये भी पढ़ेः Toll Tax: मंत्री नितिन गडकरी का कार चलाने वाले को बड़ा गिफ्ट

हाल ही में इस निरीक्षण के बाद GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें NHAI के क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा गया कि पचगांव में टोल प्लाजा (Toll Plaza) के स्थानांतरण की संभावना को जांचा जाए और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए कार्यवाही शुरू की जाए।