ChatGPT: आज से OpenAI की ये पेड सर्विस सभी भारतीय यूजर्स के लिए पूरी तरह फ्री हो गई है।
ChatGPT: आज से OpenAI की ये पेड सर्विस सभी भारतीय यूजर्स (Indian Users) के लिए पूरी तरह फ्री हो गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआत कर दी है, जिसका ऐलान पहले ही कर दिया गया था। यह सर्विस सभी भारतीय यूजर्स को उपलब्ध होगी, लेकिन इसके लिए यूजर्स को ChatGPT में लॉगिन करना होगा। एक बार लॉगिन करने के बाद, यूजर्स को महंगे वर्जन का पूरा एक्सेस मिल जाएगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

आपको बता दें कि OpenAI ने अपने पेड सब्सक्रिप्शन ChatGPT GO को आज से सभी के लिए फ्री कर दिया है, और सभी भारतीय यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे। कंपनी ने एक साल तक मुफ्त सर्विस का ऐलान किया है। इस प्लान को भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था, और इसके मंथली प्लान की कीमत 399 रुपये है। अगर कोई यूजर 12 महीने तक इसका सब्सक्रिप्शन लेता है तो करीब 4,788 रुपये की बचत होगी।
फ्री एक्सेस कैसे प्राप्त करें?
भारतीय यूजर्स जैसे ही ChatGPT के लिए लॉगिन करेंगे, तो उन्हें स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश होता नजर आएगा। इसमें फुल स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा ‘Try Go, Free’। इसके नीचे यूजर्स को दो ऑप्शन मिलेंगे – ‘Maybe Later’ और ‘Try Now’। ‘Try Now’ पर क्लिक करके आप इस सर्विस का 12 महीने के लिए फ्री एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
फ्री में मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं
इस नए प्लान में यूजर्स को कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे, जो पहले सिर्फ पेड वर्जन में उपलब्ध थे। अब यूजर्स को तेज़ रिस्पॉन्स टाइम, बड़ी फाइल अपलोड करने की सुविधा, ज्यादा इमेज जनरेट करने की क्षमता और ज्यादा चैट लिमिट दी जा रही है।
एडवांस्ड GPT-5 मॉडल का एक्सेस
ChatGPT GO के साथ अब यूजर्स को एडवांस्ड GPT-5 मॉडल का एक्सेस मिलेगा। यह नया मॉडल राइटिंग, ट्रांसलेशन, ब्लॉगिंग, डिजाइनिंग और रिसर्च जैसे कामों में पहले से ज्यादा प्रभावी और स्मार्ट है। कंटेंट राइटर, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह अपग्रेड बेहद फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ेंः FasTag: फास्टैग यूजर्स को बड़ा तोहफा, KYV प्रक्रिया हुई यूजर फ्रेंडली
फ्री यूजर्स से ज्यादा लिमिट और पावरफुल फीचर्स
ChatGPT GO में यूजर्स को फ्री वर्जन की तुलना में 10 गुना ज्यादा मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स बड़ी फाइलें और इमेज अपलोड कर सकेंगे, जिन्हें ChatGPT सीधे एनालाइज कर सकेगा। यह सुविधा स्टूडेंट्स और रिसर्च करने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम को आसानी से सॉल्व किया जा सकेगा।
फाइल अपलोड और डेटा एनालिसिस की सुविधा
इस सर्विस में यूजर्स अपनी फाइल को ChatGPT पर अपलोड करके उसका एडवांस डेटा एनालिसिस कर सकते हैं। इससे जटिल डाटा को समझना और उसका विश्लेषण करना आसान हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर अब तक केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए था, जिसे अब सभी भारतीय यूजर्स फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे।

ChatGPT के अलग-अलग प्लान्स
OpenAI के अनुसार, ChatGPT के कुल चार प्रमुख प्लान हैं- Free, Go, Plus और Pro। इनमें GO प्लान 399 रुपये प्रति माह, Plus 1,999 रुपये प्रति माह और Pro प्लान 19,900 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है। अब GO प्लान को भारत में 12 महीने तक फ्री कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Mobile: इस टेक दिग्गज का दावा, 2030 तक हमारे हाथों से गायब हो जाएगा फ़ोन!
ऐलान के पीछे की कहानी
ओपनएआई के वाइस प्रेसिडेंट और ChatGPT के हेड निक टर्ली ने एक इवेंट के दौरान इस मुफ्त सर्विस का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि एडवांस फीचर्स का एक्सेस सभी भारतीय यूजर्स को मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को ChatGPT में लॉगिन करके एक्सेस करना होगा। यह ऑफर ओपनएआई (OpenAI) की भारत-केंद्रित रणनीति का हिस्सा है, जो देश के तेजी से बढ़ते AI बाजार को मजबूत करने पर केंद्रित है।
