Delhi News: दिल्ली में झुग्गियों में रह रहे हजारों परिवारों को जल्द ही पक्के मकान मिलने की उम्मीद है।
Delhi News: दिल्ली में झुग्गियों (Slums) में रह रहे हजारों परिवारों को जल्द ही पक्के मकान मिलने की उम्मीद है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शनिवार को ऐलान किया कि सरकार ने 50 हजार खाली पड़े फ्लैट्स (Flats) को झुग्गीवासियों को देने की योजना तैयार कर ली है। ये फ्लैट्स पिछले साल बनाए गए थे, लेकिन अब तक किसी को आवंटित नहीं हुए थे। पढ़िए पूरी खबर…
झुग्गीवासियों को मिलेगा नया पता
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनाए गए सरकारी फ्लैट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले झुग्गीवासियों को मरम्मत के बाद इन फ्लैट्स में स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही, सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, सफाई आदि सुनिश्चित की जाएंगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi को केंद्र से 821 करोड़ रुपये की मिली विशेष सहायता, CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
झुग्गी हटाने से पहले मिलेगा विकल्प
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली में अब कोई भी झुग्गी तब तक नहीं हटाई जाएगी जब तक वहां रहने वालों को वैकल्पिक आवास नहीं मिल जाता। सरकार इसके लिए नीति बदलने या जरूरत पड़ी तो अदालत का सहारा लेने से भी पीछे नहीं हटेगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi को मिलेगा नया सचिवालय, जल्द शुरू होगी जगह की तलाश: CM Rekha Gupta
झुग्गीवासियों के लिए राहत
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि यह फैसला केवल विकास नहीं, बल्कि मानवीयता की दृष्टि से लिया गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि झुग्गी हटाने की कार्रवाई तभी की जाए जब वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित और बेहतर आवास मिल जाए।
