Delhi

Delhi को मिलेगा नया सचिवालय, जल्द शुरू होगी जगह की तलाश: CM Rekha Gupta

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी में एक नए सचिवालय भवन का निर्माण कराएगी।

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी में एक नए सचिवालय भवन (New Secretariat Building) का निर्माण कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर का दौरा करने के बाद यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को एक छत के नीचे लाने के लिए जल्द ही नए सचिवालय के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश शुरू की जाएगी। वर्तमान में दिल्ली सचिवालय आईपी एस्टेट में इंदिरा गांधी स्टेडियम (Indira Gandhi Stadium) के पास स्थित है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi को केंद्र से 821 करोड़ रुपये की मिली विशेष सहायता, CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग की इमारत की खराब हालत पर चिंता जताई और पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा। दफ्तर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा, ‘पहली बार इस कार्यालय में आई हूं। यह देखकर दुख होता है कि हमारे अधिकारी ऐसी जर्जर इमारत में काम कर रहे हैं। पंखे कभी भी गिर सकते हैं और छत से पानी टपक रहा है।’

AAP सरकार पर लगाए आरोप

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने AAP सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2021 में इस इमारत में आग लगने के बावजूद कोई मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘उनकी सरकार पढ़ी-लिखी थी। उन्होंने शीश महल बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन सरकारी दफ्तरों की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।’ उन्होंने कहा कि इस दफ्तर की स्थिति देखकर दुख होता है और इसे ठीक करने के लिए 2-3 करोड़ रुपये की जरूरत थी, जो पूर्व सरकार ने उपलब्ध नहीं कराई।

ये भी पढ़ेंः Delhi : “Bihar की तो बात ही क्या है!” — मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन

नए सचिवालय के लिए तत्काल कार्रवाई

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने ऐलान किया कि नए सचिवालय के लिए जगह तलाशने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी, जिससे सभी विभाग एक ही स्थान पर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा, ‘हमने यहां पड़े ई-कचरे, पुरानी फाइलों और कबाड़ को हटा दिया है। कचरा हटाने के लिए निविदाओं से संबंधित नियमों पर भी पुनर्विचार करना होगा।’