Delhi

Delhi: गांधी जयंती पर योग कार्यक्रम में शामिल हुईं CM रेखा, बोली- ‘सादगी और संयम ही असली शक्ति’

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi: गांधी जयंती के अवसर पर CM रेखा गुप्ता छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Delhi News: गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम (Yoga Program) में शामिल हुईं। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन भारतीय योग संस्थान द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

गांधी जी के दर्शन को बताया प्रेरणा स्रोत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने इस आयोजन की जानकारी अपने X अकाउंट के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा, ‘गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर योग का सामूहिक अभ्यास महात्मा गांधी के उस जीवन-दर्शन को जीवंत करता है, जिसमें आत्मसंयम और सादगी को सबसे बड़ा बल माना गया है।’

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

योग को बताया भारत की सांस्कृतिक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज पूरी दुनिया में भारत की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने भी इस विजन को आगे बढ़ाते हुए स्कूली पाठ्यक्रम में ‘साइंस ऑफ लिविंग’ को शामिल किया है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi: महानवमी पर CM रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, बेटियों को बताया देश का भविष्य

हर नागरिक की दिनचर्या में योग हो शामिल- सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि हमारा संकल्प है कि योग को दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थी जीवन की शुरुआत से ही बच्चों को स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन की दिशा में प्रेरित किया जाना चाहिए।