Delhi

Delhi: महानवमी पर CM रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, बेटियों को बताया देश का भविष्य

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘हमारे देश में बेटियों को हमेशा से मां का स्वरूप माना गया है।

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, हैदरपुर, शालीमार बाग में कन्या पूजन (Kanya Pujan) किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों को मां का स्वरूप बताते हुए उनके महत्व पर जोर दिया और कहा कि बेटियां देश और समाज का भविष्य हैं। सीएम ने इस अवसर पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

बेटियों में देश का भविष्य: सीएम रेखा

कन्या पूजन के दौरान सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा, ‘हमारे देश में बेटियों को हमेशा से मां का स्वरूप माना गया है। हमारी बेटियों में देश और समाज का भविष्य निहित है। जितना हम इन्हें आगे बढ़ाएंगे, उतना ही हमारा देश उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा।’ उन्होंने बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी आकांक्षाओं को सुना और उन्हें प्रोत्साहित किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Air Arabia: एयर अरेबिया का बंपर टिकट ऑफर, सिर्फ 6050 रुपये में करें विदेश की सैर

दिल्ली सरकार का ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इस अवसर पर दिल्ली सरकार की ओर से बेटियों के लिए शुरू किए जा रहे ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘बच्चों ने मुझे अपने दिल की बात बताई, और सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके साथ खड़ी है।’ यह कार्यक्रम बेटियों को शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होगा, जिससे उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिले।