MP News: मीडिया जगत से दुखद ख़बर, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन दंडोतिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह बीते पांच दिनों से ग्वालियर के गजराजा मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती थे। 25 सितंबर को देवरी गांव स्थित अपने खेत में फसल देखने के दौरान उन्हें ब्लैक कोबरा ने पैर में दो जगह काट लिया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां लगातार इलाज के बावजूद बुधवार सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
ये भी देखें: नंबर का खेल, एक मिनट में कंगाल, दूसरे मिनट में मालामाल !
लंबा रहा पत्रकारिता का सफर
श्याम मोहन दंडोतिया ने पत्रकारिता की शुरुआत देशबंधु अखबार से की थी। इसके बाद उन्होंने बंसल न्यूज, ईटीवी और ईटीवी भारत जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वह स्वदेश अखबार से जुड़े हुए थे।
पत्रकारिता जगत में शोक
उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सहकर्मी और मित्र उन्हें एक निष्पक्ष और जुझारू पत्रकार के रूप में याद कर रहे हैं।
