DDA Flat Scheme: राजधानी में खुद का घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
DDA Flat Scheme: राजधानी में खुद का घर खरीदने (Buying a Home) का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘अपना घर आवास योजना 2025’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 26 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे, और महज 10 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने (Buy Flat) का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि फ्लैट की बुकिंग के लिए केवल 50 हजार रुपये देने होंगे, जबकि बाकी राशि आसान किस्तों में चुकाई जा सकती है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

50 हजार में बुकिंग
आपको बता दें कि DDA की इस योजना को दिल्ली की सबसे किफायती आवास योजनाओं में से एक माना जा रहा है। बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी, इसलिए इच्छुक लोगों को जल्दी आवेदन करना होगा। दिल्ली जैसे महंगे शहर में इतने सस्ते दामों पर फ्लैट मिलना एक दुर्लभ अवसर है।
ये भी पढ़ेंः Delhi पुलिस को मिला नया कमिश्नर, जानिए किन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी?
67,000 से ज्यादा फ्लैट्स उपलब्ध
इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य श्रेणियों के लिए कुल 67,000 से अधिक फ्लैट्स प्रस्तावित हैं, जिनमें 7,500 से ज्यादा फ्लैट्स EWS वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ये फ्लैट्स नरेला के विभिन्न सेक्टर्स जैसे पॉकेट-4 सेक्टर A1-A4, पॉकेट-14 सेक्टर A1-A4, पॉकेट-3 सेक्टर G2, पॉकेट-4 सेक्टर G2, पॉकेट-5 सेक्टर G2, पॉकेट-6 सेक्टर G2, पॉकेट-3 सेक्टर G7 और पॉकेट-7 सेक्टर G7 में उपलब्ध होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
EWS फ्लैट्स के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से कम है। आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए, उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, और उसके नाम पर दिल्ली या देश के किसी हिस्से में कोई बड़ी आवासीय संपत्ति नहीं होनी चाहिए। वैध आधार कार्ड और पैन कार्ड भी अनिवार्य हैं। महिलाओं, पूर्व सैनिकों, स्ट्रीट वेंडर्स, ऑटो चालकों और आरक्षित वर्ग के आवेदकों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 2 हज़ार फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी
ऐसे करें आवेदन
DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें।
सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
50,000 रुपये की बुकिंग फीस ऑनलाइन जमा करें।
सभी विवरण जांचने के बाद ‘फाइनल सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
आवेदन पूरा होने पर प्राप्त आवेदन नंबर को सुरक्षित रखें।
