Delhi

Delhi: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार की बड़ी सौगात, कारोबारियों को मिला 738 करोड़ का GST रिफंड

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi सरकार ने दिवाली से पहले राजधानी के कारोबारियों और आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर दी है।

Delhi News: दिल्ली सरकार ने दिवाली (Diwali) से पहले राजधानी के कारोबारियों (Businessmen) और आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर दी है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने ऐलान किया कि सरकार ने व्यापारियों के लिए GST रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत अब तक 738 करोड़ रुपये की राशि व्यापारियों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। इसके साथ ही, आम लोगों के लिए पानी के बकाया बिलों और अनधिकृत पेयजल व सीवर कनेक्शनों पर लगने वाले सरचार्ज और पेनल्टी में 100 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

व्यापारियों को 738 करोड़ का GST रिफंड

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक 1002 करोड़ रुपये के लंबित GST रिफंड मामलों का निपटारा किया है, जिसमें से 738 करोड़ रुपये सीधे व्यापारिक संस्थानों और कारोबारियों को रिफंड के रूप में दिए गए हैं। यह GST विभाग की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कुल 8259 रिफंड आवेदनों का निपटारा किया गया, जिनमें से 7409 आवेदन 10 लाख रुपये से कम के दावों से संबंधित थे। इस कदम से छोटे व्यापारियों को विशेष राहत मिली है।

रिफंड प्रक्रिया को तेज करने के लिए नया मॉड्यूल

रिफंड प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के लिए GST विभाग ने आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन पर आधारित एक नया मॉड्यूल विकसित किया है। इसकी मदद से रिफंड आवेदनों का निपटारा तेजी से हो रहा है। सरकार का कहना है कि रिफंड की यह राशि दिवाली से पहले बाजारों में नकदी का प्रवाह बढ़ाएगी, जिससे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आम लोगों के लिए सरचार्ज में छूट

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने आम नागरिकों के लिए भी राहत का ऐलान किया है। पानी के बकाया बिलों और अनधिकृत पेयजल व सीवर कनेक्शनों पर लगने वाले पेमेंट चार्ज और पेनल्टी में पूरी छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत करीब 11 हजार करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्लीवासियों के लिए दिवाली का तोहफा करार दिया।

ये भी पढ़ेंः Delhi: अब बिना लेट फीस भरें पानी का पुराना बिल! CM रेखा गुप्ता ने दी राहत, जानिए डेडलाइन और शर्तें

दिल्लीवासियों के लिए उत्सव का उपहार

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि इन फैसलों का मकसद दिल्ली के व्यापारियों और नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करना है। GST रिफंड और सरचार्ज माफी जैसे कदमों से न केवल कारोबारी माहौल मजबूत होगा, बल्कि आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह कदम दिल्ली सरकार की जन-केंद्रित नीतियों को दर्शाता है, जो त्योहारी सीजन में लोगों के लिए खुशहाली लाने का प्रयास है।