Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों के लिए दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है।
Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राजधानीवासियों के लिए दिवाली (Diwali) से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। अब अगर कोई उपभोक्ता अपने पुराने पानी के बिल (Water Bills) अगले साल 31 जनवरी 2026 तक जमा कर देता है, तो उस पर लगने वाला लेट पेमेंट सरचार्ज (Late Payment Surcharge) पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। यह राहत योजना उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से बकाया बिलों की वजह से परेशान हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
कितनी राहत मिलेगी?
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि इस कदम से करीब 11 हजार करोड़ रुपये का लेट फीस सरचार्ज माफ किया जाएगा। भुगतान को एकमुश्त या किश्तों में किया जा सकता है। जो लोग जनवरी तक बिल जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें 1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक 70 प्रतिशत तक की माफी मिलेगी।
अवैध जल और सीवर कनेक्शन पर राहत
सरकार ने अनाधिकृत जल और सीवर कनेक्शन रखने वालों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा की है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 25 हजार रुपये की बजाय सिर्फ 1 हजार रुपये टोकन पेनल्टी देनी होगी। वहीं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेनल्टी 61 हजार रुपये की जगह 5 हजार रुपये रहेगी।
तकनीकी सुधार और नई व्यवस्था
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि जल बोर्ड की बिलिंग प्रणाली में तकनीकी खामियों को ठीक कर लिया गया है। पहले सॉफ्टवेयर समस्याओं के कारण बिलिंग ठप हो गई थी, लेकिन अब यह पूरी तरह सामान्य हो गई है। इसके साथ ही हर दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक नया क्षेत्रीय राजस्व कार्यालय बनाया गया है जिससे जनता को तेजी से सेवा मिल सके।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, महिला उद्यमियों को बिना गारंटी 10 करोड़ तक का लोन
जनता को मिलेगी राहत
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह कदम जनहित में उठाया गया है। इससे जल बोर्ड को कुछ नुकसान होगा, लेकिन जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘यह दिल्लीवालों के लिए दिवाली का तोहफा है। हमारी कोशिश है कि जल बोर्ड को पारदर्शी, प्रभावी और जनता के लिए उपयोगी बनाया जाए।’
