MP News

MP News: किसानों को CM मोहन यादव का गिफ्ट, अब सोलर पंप पर मिलेगी 90% सब्सिडी

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

भावांतर योजना को किया जा रहा मजबूत

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने आज अपने भोपाल स्थित निवास पर आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेशभर से आए ढाई हजार से अधिक किसानों (Farmers) से सीधा संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Government) ने किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई हैं, जिससे राज्य का हर खेत खुशहाल हो और किसान आत्मनिर्भर बन सके। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी का ऐलान

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि अब सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। पहले जहां किसानों को 40 प्रतिशत लागत लगाना पड़ता था, अब उन्हें केवल 10 प्रतिशत देना होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पांच हार्स पावर (HP) के सोलर पंप पर किसान को केवल 7,500 रुपये अदा करने होंगे, जबकि सरकार 51 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी। इससे किसानों को सिंचाई के साथ-साथ घरेलू बिजली जरूरतों में भी राहत मिलेगी।

पंप कनेक्शन अपग्रेड का लाभ भी मिलेगा

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने यह भी जानकारी दी कि जिन किसानों के पास तीन हार्स पावर का कनेक्शन है, वे केवल 10 प्रतिशत राशि देकर उसे पांच हार्स पावर तक अपग्रेड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में दो लाख अस्थायी और तीन लाख स्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन हैं। सरकार की परियोजनाओं के जरिए सिंचाई रकबा अब 52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भावांतर योजना को किया जा रहा मजबूत

किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना और भावांतर भुगतान योजना को सशक्त बना रही है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि टमाटर, प्याज जैसी फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए स्थायी समाधान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन में भाव के अंतर की भरपाई सरकार करेगी और भाई दूज के अवसर पर किसानों को 250 रुपये अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा।

कृष्ण-बलराम की वेशभूषा में आए बच्चों को मिला पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान माहौल तब भावुक हो गया जब कुछ बच्चे कृष्ण और बलराम की वेशभूषा में पहुंचे। यह दृश्य देखकर सीएम डॉ. मोहन यादव इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इन बच्चों को 5-5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी को मिलेगी 900 ई-बसों की सौगात, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

बीजेपी ने किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में कहा, ‘बीजेपी ने एक किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं किया।’ उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार की योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।