डील फाइनल! इस चैनल में दिखेंगी रूबिका लियाकत?

TOP स्टोरी Trending TV

रूबिका लियाकत(Rubika Liyaquat) स्टार एंकर..तमाम नैशनल चैनलों में एंकरिंग की वजह से अपनी अलग पहचान बनाने वाली रूबिका लियाकत को लेकर मीडिया में कयासों का बाज़ार गर्म है। वो इसलिए भी क्योंकि रूबिका लियाकत ने भारत24 चैनल को अलविदा कह दिया है।

रूबिका यहां बतौर सीनियर एंकर और Vice President अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रूबिका लियाकत जल्द एक बड़े ब्रैंड का हिस्सा बनने जा रही हैं। चैनल का खुलासा इसलिए नहीं क्योंकि कई सारी चीजें अभी पाइपलाइन में है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि रूबिका इस चैनल में प्राइम टाइम का हिस्सा होंगी।

इधर भारत24 के CEO और Editor-in-chief डॉ जगदीश चंद्रा ने कहा- “भारत -24 में रुबिका का कार्यकाल बहुत शानदार रहा और इस दौरान चैनल ने नई ऊंचाइयों को छुआ। हम उनके इस बदलाव के फैसले का सम्मान करते हैं। भारत -24” उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है!”

READ :  Senior Anchor Rubika Liyaquat, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism