Greater Noida West की इस सोसायटी में बदबू से निवासी परेशान
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों से समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। किसी न किसी सोसायटी में एक नई समस्या निवासी को परेशान करती ही रहती है। ताजा मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी (Galaxy Royal Society) से। आपको बता दें कि गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में कचरे (Garbage) की बदबू से निवासी परेशान हैं। आरोप है कि बेसमेंट (Basement) में कई दिनों से कूड़ा एकत्रित हो रखा है, जिसकी साफ सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में उसकी बदबू पूरी सोसाइटी में फैल गई है।

ये भी पढे़ंः YEIDA Plot Scheme: मकान से लेकर दुकान की स्कीम की डिटेल जान लीजिए
सोसाइटी के निवासी मंयक गुप्ता का कहना है कि बेसमेंट (Basement) के अंदर गार्बेज एकत्रित किया जाता है। जहां से सफाई कर्मचारी उसे उठाकर बाहर ले जाते हैं, लेकिन कई दिनों से सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे को नहीं उठाया जा रहा है, जिसकी वजह से पूरी सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर (Ground Floor) पर बदबू रहती है। वहीं, पिछले दो दिनों से यह बदबू अधिक बढ़ गई है, जो कि ऊपर छठी मंजिल तक लोगों को भी परेशान करने लगी है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में कार ड्राइविंग सीखने के साथ लाइसेंस बनवाने वाली अच्छी खबर पढ़िए
लोग अपने फ्लैटों की खिड़की इतनी गर्मी में भी नहीं खोल पा रहे हैं। साथ ही पार्क में बच्चों का खेलने सहित शाम के समय लोगों का टहलने भी बंद हो गया है, जिसको लेकर लगातार एओए और बिल्डर प्रबंधन से शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, एओए सदस्य लक्ष्मण सिंह के अनुसार कई दिनों से सफाई कर्मचारियों की तबीयत खराब थी, जिसके कारण से कूड़ा नहीं उठाया था, जिसे अब साफ कर दिया गया है। कचरा एकत्रित होने के कारण उसमें बदबू हो गई थी। सफाई के दौरान जो बाहर परिसर में फैल गई। वहीं, अब इस समस्या का समाधान हो गया है।
