पंजाब में ठंड और कोहरे ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड..अकेले जनवरी में 100 से ज्यादा फ्लाइट रद्द..दर्जनों डायवर्ट

पंजाब

Punjab News: पंजाब के लोगों को ठंड इन दिनों काफी परेशान कर रही है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ (Chandigarh) समेत पूरे पंजाब में गलनभरी ठंड पड़ रही है, साथ ही भयंकर कोहरा भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) पर कई फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। आंकड़ों के अनुसार बीते दो सालों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई हैं।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच आज इन राज्यों में बारिश बनेगी मुसीबत

Pic Social Media

साल 2022 दिसंबर में जहां 63 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं तो वहीं 2023 में 57 फ्लाइट्स को अन्य कारणों से कैंसिल करना पड़ा था। वही इस वर्ष जनवरी में अभी तक 113 फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं।

दिन के समय धुंध काफी ज्यादा समय तक पड़ रही है। इससे जुड़ी अन्य दिक्कतों के चलते फ्लाइट्स के टेक- ऑफ और लैंडिंग में समस्या आ रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार फ्लाइट्स रद्द होने के अलावा फ्लाइट्स में देरी भी एक बड़ा कारण बनकर इस साल सामने आई है। जनवरी में अभी तक 370 फ्लाइट्स में देरी हुई है तो वहीं साल 2022 में पूरे वर्ष 411 फ्लाइट्स में देरी हुई थी। बता दें कि साल 2023 में सिर्फ 67 फ्लाइट्स में देरी हुई थी।

कई फ्लाइट्स डायवर्ट हुईं

आंकड़े के अनुसार कई फ्लाइट्स डायवर्ट भी करनी पड़ी थी। साल 2022 में 7 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ी जो चंडीगढ़ आनी थी। इसी तरह से 2023 में 9 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ी, इस साल 2024 में अभी तक 10 फ्लाइट्स को डायवर्ट हो चुकी हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बढ़ता एयर ट्रैफिक भी फ्लाइट्स रद्द और देरी का सबसे बड़ा कारण है। पहले जहां 55-60 फ्लाइट्स प्रतिदिन उड़ान भरती थी वहीं अब 70 के लगभग फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भर पा रही हैं।

बुधवार 4 फ्लाइट्स हुई रद्द

बीते बुधवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 24 फ्लाइट देरी से चलीं तो वहीं 4 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु को जाने वाली फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। वहीं पुणे से आने वाली फ्लाइट को भी रद्द करना पड़ा इसकी वजह घनी धुंध और कम विजिबिलिटी रही।

पंजाब में ठंड ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड

ठंडी ने पंजाब का 9 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 9 साल पहले पंजाब के अमृतसर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री पहुंचा था और साल 2024 के जनवरी महीने में बीती रात का नवांशहर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस यानी 0.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है। इससे पहले 14 जनवरी की रात में नवांशहर का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ मध्यसागर की तरफ से अफगानिस्तान, पाकिस्तान की तरफ से आगे की तरफ बढ़ता है लेकिन आने वाले 6 से 7 दिनों में पश्चिम विक्षोभ आगमन की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से जल्द छुटकारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।