लोकसभा चुनाव पर CM मान का बड़ा बयान..कहा 14-0 से जीतेंगे लोकसभा चुनाव..BJP पर हमलावर दिखे

पंजाब

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने बड़ा बयान दे दिया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस (Congress) और आप एकसाथ चुनाव मैदान में हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर स्थिति इससे अलग हो सकती है। इस बात का अंदाजा दिल्ली में सीएम भगवंत मान से पूछे गए सवाल के जवाब से लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Punjab में रोड एक्सीडेंट रोकने की पहल…पुलिस बेड़े में रोड क्रैश इन्वेस्टिगेशन व्हीकल शामिल

Pic Social Media

सीएम मान ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव वहां का आम चुनाव है। उन्हें उम्मीद है कि कल बीजेपी से चंडीगढ़ का पीछा छूट जाएगा। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि वह मुंबई रहती हैं। लोग चंडीगढ़ में परेशान रहते हैं। हमें इस बारे में आम लोग व व्यापारी बताते हैं।

कांग्रेस-AAP के चुनाव लड़ने का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पंजाब के लिए वह 13-0 कहते हैं। वहीं, अब चंडीगढ़ को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। ऐसे में अब आगामी चुनाव में 14-0 के हालत बनेंगे। सीएम मान ने कहा कि वह अपने पार्टी के प्रधान होने के नाते यह बात कह रहे हैं। कांग्रेस और AAP के चुनाव लड़ने की बात का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। मैं अपनी पार्टी की बात कर रहा हूं।

पंजाब में निवेश के लिए कई देशों ने दिलचस्पी दिखाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली में 8 देशों के एंबेसडर से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात काफी अच्छी रही है। कई देशों ने मोहाली, राजपुरा समेत विभिन्न जगह में IT, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स सेक्टर में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। इसमें नीदरलैंड, ब्राजील, मलेशिया, तुर्की समेत कई देश शामिल हैं।
सीएम मान ने कहा कि आने वाले समय में मुलाकात के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। मलेशिया समेत कई एंबेसडरों ने पंजाब आने की बात कही है। उम्मीद है कि इससे पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने में मदद मिलेगी।