Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच आज इन राज्यों में बारिश बनेगी मुसीबत

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली पंजाब

Weather Update: पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक इन दिनों जोरदार ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो वहीं पंजाब, हरियाणा (Haryana) में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जा पहुंचा है। वहीं बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। ठंड को लेकर मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि अभी राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल (West Bengal), सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर आज बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः कोरोना से 20 गुना घातक है ये बीमारी..हो गई तो समझो जान गई!

Pic Social Media

शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

बात करें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में और 22 जनवरी तक रात और सुबह के समय कुछ घंटों के लिए घने कोहरे पड़ सकता है। आज यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया छाये रहने की संभावना है। 19 जनवरी तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 18-21 जनवरी के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की संभावना है। हालांकि राहत की खबर यह है कि अगले तीन दिनों के दौरान पर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

हिमाचल के इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला (Shimla) जिले के चांशल, नारकंडा और हाटू पीक के साथ-साथ खड़ा पत्थर और चूड़धार पीक जैसे अन्य ऊंचे इलाकों में कल हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग शिमला ने इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज फिर से बर्फबारी होने की संभावना जताई है। देश के पूर्वी हिस्सों पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में 18 जनवरी 2024 को शीतकालीन बारिश भी हो सकती है। उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार व झारखंड के कुछ हिस्सों में लंबे समय से बना सूखा दौर बारिश होने से खत्म हो सकता है। अगले 3-4 दिनों में बारिश की काफी कम हो जाएगी या ज्यादातर जगहों पर रुक भी सकती है। लेकिन, अगले सप्ताह की शुरुआत में एक बार फिर से बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 18 जनवरी को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

इन राज्यों में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति जारी रह सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।