CM मान का कांग्रेस पर तंज़..कहा एक थी कांग्रेस: इससे छोटी कहानी दुनिया में कोई नहीं

पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को लेकर पंजाब में AAP और कांग्रेस के बीच सियासत घमासान मचा हुआ है। कुछ नेता इसके हक में है तो कुछ इसके विरोध में हैं। इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली (Delhi) और पंजाब (Punjab) में मां बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है कि एक थी कांग्रेस।
ये भी पढ़ेंः निकारागुआ मानव तस्करी मामले पर CM मान सख्त..किया SIT का गठन

Pic Social Media

लेकिन भगवंत मान ने I.N.D.I.A को लेकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही गठबंधन की मीटिंग होनी है। गठबंधन संविधान बचाने को लेकर लड़ाई लड़ रहा है। अगर संविधान बचेगा तो ही देश और राजनीतिक पार्टियां बचेंगी।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की ओर से सोमवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि पंजाब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में AAP के साथ उतरने के पक्ष में नहीं है। पार्टी नेता हाईकमान को बता चुके हैं कि अगर पार्टी एक साथ चुनाव लड़गेगी तो उसका नुकसान होगा। सभी ने अपना पक्ष हाईकमान के आगे रखा है। पार्टी हाईकमान ने कहा है कि सारे नेताओं का पक्ष सुना जाएगा और उस पर विचार होगा। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। इसके बाद ही सीएम ने कांग्रेस की एकता पर तंज कसते हुए बयान दिया।

2022 तक कांग्रेस की थी सरकार

साल 2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के 78 MLA थे, और फिर जब साल 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस के 8 सांसद संसद में पहुंचे थे। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ। कांग्रेस में अंदरूनी सिसासी घमासान मचा। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को 3 महीने का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन पार्टी में एकजुटता का अभाव रहा।

उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्टी 78 से 18 सीटों पर ही रह गई। वहीं, अब लोकसभा चुनावों में 6 महीने रह गए हैं। इस बार भी पार्टी खेमों में बंटी नजर आ रही है। सिद्धू और बाजवा खेमे आमने सामने आ चुके हैं।