AAP मुखिया केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के CM मान..बोले हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े

Trending पंजाब

Punjab News: आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सीएम मान बोले हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से ईडी की पूछताछ करने के मामले पर कहा कि कोई केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती है। उनकी सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः पंजाब में कब जारी होगी AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, CM मान ने दी जानकारी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को ईडी की टीम ने बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली शराब नीति घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। केजीरवाल की गिरफ्तार के बाद से ‘आप’ ने निशाना केंद्र सरकार पर साधना शुरू कर दिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

सीएम भगवंत मान ने अपनी X पोस्ट में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इंकलाब जिंदाबाद।

वहीं इससे पहले गुरुवार को भी उन्होंने एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने इसमें लिखा था कि बीजेपी की राजनीतिक टीम (ED), केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती। क्योंकि AAP ही BJP को रोक सकती हैं। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।

केजरीवाल को अपना बड़ा भाई कहते हैं सीएम मान

बता दें कि ‘आप’ मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीएम भगवंत मान अपना बड़ा भाई कहते हैं। वो अक्सर अरविंद केजरीवाल के साथ नजर आते हैं। केजरीवाल के बाद आप के बड़े नेताओं में उनका ही नाम आता है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को कोई भी बड़ा फैसला लेने हो तो वो अरविंद केजरीवाल से सलाह लेते हैं।