केंद्र से CM मान का बड़ा सवाल पूछा..गैस सिलेंडर के दाम किसने 1100 रुपए पहुंचाए?

पंजाब राजनीति

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने केंद्र से बड़ा सवाल पूछा है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। हरियाणा में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने केंद्र पर तंज कसा। सीएम मान कहा गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम किसने 1100 रुपए पहुंचाए?
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर..2030 से पहले सोलर सिटी में तब्दील होगा शहर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

जो गरीब के बच्चे की पढ़ाई और है, गरीब के बच्चे की पढ़ाई और है। आगे उनकी मर्जी, जितने चाहे नंबर लें। कम से कम ग्राउंड तो एक मिलनी चाहिए। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic) बने, हमने 831 मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं। यहां 1 करोड़ से अधिक लोगों ने इलाज कराया है।

हमारे सुप्रीमो ने सिखाया है कि नफरत, जात-पात की राजनीति (Politics) नहीं करनी है। हमने सरकारी नौकरी, बिजली बिल माफी, शहीदों के परिवार को 1 करोड़ की गारंटी दी। हमारी गारंटी पर लोग कहते थे कि यह लोगों के दिल पर छाप छोड़ता है। वहीं वर्तमान में केंद्र की सरकार ने भी कहना शुरू कर दिया। मोदी जी की गारंटी। पहले तो संकल्प पत्र, घोषणा पत्र कहते थे।

गैस सिलेंडर के दाम किसने 1100 रुपए पहुंचाए?

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने कहा कि अब कहते हैं मोदी की गारंटी। जब भाजपा के लिए बजने लगी खतरे की घंटियां तब मोदी जी को याद आई केजरीवाल की गारंटियां। आप देखते जाइए, धरती पर आएंगे, हाथ जोड़-जोड़कर लोगों के घर घूम रहे हैं। इन लोगों ने लॉलीपॉप देना शुरू कर दिया है, इन लोगों ने 100 रुपए गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) सस्ता किया है। आखिर महंगा किसने किया, किसने 1100 तक इसे पहुंचाया। इन लोगों को पता है कि लोगों की याददाश्त कमजोर है। ये लोग लॉलीपॉप देते हैं।