दिल्ली से पंजाब..लोकसभा चुनाव में AAP का झंडा फिर बुलंद होगा: CM मान

पंजाब राजनीति

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब (Punjab) के इतिहास में पंजाब को 92 सीटें मिल गई थीं। 2 साल पहले नतीजे आए थे, बड़े-बड़े अहंकारी जो थे, बड़े-बड़े किले थे वो ध्वस्त हो गए थे, जो बड़े-बड़े जो कहते थे कि हम कई पीढ़ियों से हारे नहीं उनका सूर्य अस्त हो गया था। यह जनता (Public) ने किया है। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली से पंजाब लोकसभा चुनाव (Punjab Lok Sabha Elections) में ‘आप’ का झंडा फिर बुलंद होगा।
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ नगर निगम में बिगड़ा BJP का गणित..2 पार्षदों की घर वापसी के बाद बहुमत में AAP

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि बहुत अहंकारी लोग आ गए हैं, इन लोगों की सोच है जो भी कह दें वो कानून हो। ये राजा लोग तो पहले सुने थे, लेकिन ये हमारे वोट (Vote) से जीतकर इतना अहंकार लेकर चल रहे हैं, ऐसे में जनता जब चाहे अर्श पर और जब चाहें फर्श पर।

आप लोगों ने बड़े-बड़ों को जमीन पर उतारा है। दिल्ली (Delhi) में एक भ्रष्टाचारी लोगों का आंदोलन हुआ। सबका दिल यही कहा कि मैं भी इसमे जाऊंगा। इसमे लोगों की मांग के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की रूप में एक छोटी सी क्रांति को शुरू किया, एक दिया जलाया, इस दिए को लोग अपने विश्वास और प्यार का तेल दे रहे हैं।

10 साल में इस छोटी सी पार्टी की 2 राज्यों की सरकार

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 10 साल पहले चुनाव लड़ा था, महज 10 साल में इस छोटी सी पार्टी की 2 राज्यों की सरकार है। 10 हमारे राज्यसभा में सदस्य हैं, गुजरात में हमारे 5 विधायक हैं, गोवा में 2 विधायक हैं। दिल्ली (Delhi) में एमसीडी में हम हैं, हमारा मेयर चंडीगढ़ है, मध्य प्रदेश (MP) के सिंगरौली में हमारा मेयर है। आने वाले समय में 13 सीटें पंजाब से आ रही हैं। 1 सीट से कुरुक्षेत्र से आ रही है। दिल्ली में जीतने वाले हैं। जोश और बढ़ने वाला है।